फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lok sabha election and drugs issue in punjab

चुनाव में क्यों गर्माया नशे का मुद्दा?, जानिए पूरी कहानी

Sun, 20 Apr 2014 05:31 PM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 20 Apr 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election and drugs issue in punjab

नशा पंजाब की जवानी को दीमक की तरह खा रहा है। गांवों से लेकर शहरों के डिस्कोथेक और क्लबों तक हर जगह नशीले पदार्थ उपलब्ध हैं। पुलिस ने बीते साल अरबों के ड्रग रैकेट का पर्दाफाश कर कई लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी तादाद में नशीले पदार्थों की रिकवरी की। इस मुददे को पंजाब में सभी विपक्षी पार्टियां भूनाने की कोशिश कर रही है। क्योंकि जांच की आंच में कई सत्ताधारी नेता भी झुलस चुके हैं। चुनाव से पहले विपक्ष बना मुद्दा अब चुनाव में भी गर्मा गया है।

विज्ञापन

अरबों के ड्रग रैकेट का खुलासा

lok sabha election and drugs issue in punjab
छह मार्च 2013 को फतेहगढ़ साहिब पुलिस नाके पर एक कार से 540 ग्राम हेरोइन बरामद कर एनआरआई अनूप सिंह काहलों व उसके ड्राइवर कुलविंदर सिंह रॉकी को काबू किया था। काहलों के जीरकपुर स्थित फ्लैट व बाहर खड़ी रॉकी की कार से 26 किलो हेरोइन बरामद हुई। तफ्तीश बढ़ने पर पुलिस को पता चला कि यह अरबों का अंतरराष्ट्रीय सिंथेटिक ड्रग्स रैकेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्सर विजेंदर का नाम उछला

lok sabha election and drugs issue in punjab
काहलों के घर के बाहर से एक कार मिली जो अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर विजेंदर की पत्नी के नाम पर थी। अब मामला हाई प्रोफाइल हो गया। काहलों ने कहा कि उसने विजेंदर और उसके दोस्त बॉक्सर राम सिंह को कई बार ड्रग्स बेची हैं। राम सिंह ने कबूल किया कि उसने और विजेंदर ने छह बार काहलों से ड्रग्स लीं तो सनसनी फैल गई। दबाव के बाद बिजेंदर खुद पूछताछ में शामिल हुए। बाद में पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी।
विज्ञापन

पूर्व डीएसपी जगदीश भोला निकला मास्टरमाइंड

lok sabha election and drugs issue in punjab

एनआरआई अनूप सिंह काहलों से शुरुआती पूछताछ में ही पुलिस को पता चल गया था कि वह तो सिर्फ एक प्यादा है। रैकेट का मास्टरमाइंड अर्जुन अवार्डी पूर्व डीएसपी जगदीश भोला है।

काहलों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने भोला की मोहाली स्थित कोठी पर रेड की, पर वह नहीं मिला, सिंथेटिक ड्रग का केमिकल जरूर बरामद हुआ। भोला इतना शातिर था कि उसके काहलों जैसे कई नेटवर्क थे। वह हर नेटवर्क से बात करने के लिए अलग मोबाइल नंबर इस्तेमाल करता था। जांच के दौरान यूपी पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी किरपाल सिंह, हरप्रीत सिंह व एनआरआई कुलवंत सिंह को गिरफ्तार कर सिंथेटिक ड्रग बनाने का तीस किलो मैटीरियल बरामद किया गया। पर भोला पुलिस को चकमा देता रहा

आखिर काबू आया शातिर भोला

lok sabha election and drugs issue in punjab

आखिर नवंबर-13 की शुरुआत में पुलिस ने दिल्ली के पास से जगदीश भोला को उसके चार साथियों समेत गिरफ्तार कर ही लिया। उसके पास से 18 करोड़ की ड्रग भी बरामद की गईं। जिसके बाद ड्रग रैकेट की परतें खुलती गईं। पुलिस को पता चला कि भोला का नशे का कारोबार कनाडा, नॉर्थ अमेरिका व यूरोप तक फैला हुआ है। जिसमें करीब पचास एनआरआई भी शामिल हैं। भोला ने वियतनाम और चीन के माहिर रखे हुए थे। जो खास तरीके से ड्रग्स की पैकिंग करते थे। ताकि वह जांच में पकड़ी न जाए।

बिट्टू औलख गिरफ्तार, अजनाला पर लगा दाग

lok sabha election and drugs issue in punjab

जगदीश भोला से पूछताछ के दौरान पुलिस ने नौ जनवरी को इस केस में मनिंदरजीत सिंह औलख उर्फ बिट्टू और जगजीत चाहल को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग बरामद कीं। चाहल की हिमाचल में फार्मा फैक्ट्री थी। बिट्टू औलख यूथ अकाली दल का नेता था।

औलख ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने सरकारी गाड़ियों में देश के दूसरे हिस्सों में ड्रग्स सप्लाई कीं। माना जाता है कि जो एस्कॉर्ट वाहन अजनाला और उनके बेटे व मुख्य संसदीय सचिव बोनी अजनाला को मिले थे, औलख ने उन्हीं का इस्तेमाल नशों की सप्लाई के लिए किया। इस खुलासे के बाद पंजाब की सियासत गर्मा गई। हालांकि अजनाला ने कहा उनका औलख से कोई संबंध  नहीं है। चुनाव में अजनाला की टिकट कट गई।

भोला ने फोड़ा मजीठिया बम, उबली सियासत

lok sabha election and drugs issue in punjab

जगदीश भोला ने मोहाली अदालत में पेशी के दौरान पहले यह कह कर सनसनी फैला दी कि तीन अकाली कैबिनेट मंत्री नशे के इस कारोबार में लिप्त हैं। फिर आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ही नशे के इस कारोबार के पीछे हैं। जिसके बाद पंजाब की सियासत उबल गई। मजीठिया का नाम आते ही विपक्ष ने जोरदार हमला बोल दिया। सीएम, डिप्टी सीएम से लेकर डीजीपी सुमेध सैनी तक मजीठिया के बचाव में आ गए।

कैबिनेट मंत्री के बेटे का नाम, पंजाब कांग्रेस ने आंदोलन छेड़ा

lok sabha election and drugs issue in punjab

एनफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट की पूछताछ में भोला ने मजीठिया का नाम लेने के साथ ही कैबिनेट मंत्री सरवन सिंह फिल्लौर के बेटे दमनवीर सिंह भी नशे के कारोबार में मददगार बता दिया। इसके बाद ईडी ने दमनवीर को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया भी था। बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम आने के बाद कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने इस केस की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की। प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा की अगुवाई में आंदोलन छेड़ा गया। सरकार पुलिस जांच पर ही अड़ी रही। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी पुलिस जांच की हिमायत की।

क्या पक्ष्‍ा क्या ‌विपक्ष्‍ा, चुनाव प्रचार में खुब चल रहे सियासी तीर

lok sabha election and drugs issue in punjab

- आप कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना में रोड शो के दौरान नशों के मुद्दे को लेकर बिक्रम मजीठिया पर सीधा निशाना साधा।
- कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नशों के मुद्दे पर अकालियों पर जम कर वार कर रहे हैं।
- प्रताप सिंह बाजवा ने भी चुनाव प्रचार के दौरान अकालियों पर नशों के मुद्दे को लेकर हमला बोला।
- अरुण जेटली ने भी माना कि नशों का मुद्दा अहम है।

बेलन ब्रिगेड भी मैदान में

lok sabha election and drugs issue in punjab

नशों के खिलाफ कई समाजसेवी संगठन चुनाव के दौरान सक्रिय हैं। लुधियाना में आर्किटेक्ट अनीता शर्मा की अगुवाई में बनी बेलन ब्रिगेड ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया है। बेलन ब्रिगेड सभी उम्मीदवारों से वादा ले रही है कि वे चुनाव में नशीले पदार्थ नहीं बांटेंगे। नशों को किसी तरह का प्रोत्साहन नहीं देंगे। साथ नशों के खिलाफ महिलाओं को भी लामबंद कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed