{"_id":"624ad79be944146fdf7e95a1","slug":"loan-troubled-person-commits-suicide-in-gurdaspur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर में व्यक्ति ने की आत्महत्या: कोरोना से पहले लिया था 50 हजार का लोन, बैंककर्मी पर परेशान करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गुरदासपुर में व्यक्ति ने की आत्महत्या: कोरोना से पहले लिया था 50 हजार का लोन, बैंककर्मी पर परेशान करने का आरोप
Mon, 04 Apr 2022 05:33 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 04 Apr 2022 05:33 PM IST
सार
चौकी बरियार के प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी आशा के बयान के पर बैंक कर्मचारी रशपाल भगत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरदासपुर के गांव अब्बलखैर कालोनी के रहने वाले एक व्यक्ति ने बैंक से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे इलाज के लिए गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसने लिखा है कि वह बैंक के एक कर्मचारी की प्रताड़ना से तंग होकर सुसाइड कर रहा है।
विज्ञापन
मृतक ने कोरोना महामारी से पहले बैंक से अपनी पत्नी के नाम पर 50 हजार रुपये का लोन लिया था। इस संबंध में पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर बैंक कर्मचारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान यशपाल गिल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतक के भाई राज कुमार ने बताया कि उसके बड़े भाई यशपाल गिल ने कोरोना महामारी से पहले गुरदासपुर के एक बैंक से 50 हजार रुपये का लोन अपनी पत्नी के नाम पर लिया था। उनका भाई समय-समय पर किस्तें भी देता आ रहा था। मगर अचानक कोरोना महामारी के कारण भाई का कामकाज ठप हो गया। जिसके बाद घर की आर्थिक हालत इतनी बुरी हो गई कि वह बैंक का लोन उतारने से असमर्थ हो चुका था। हालांकि बैंक का एक कर्मचारी भाई को लोन उतारने के लिए परेशान करने लगा। उनका भाई मानसिक तौर पर परेशान रहता था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक दिन पहले ही बैंक कर्मचारी उसके भाई के घर आया और लोन के पैसे अदा करने को लेकर धमकी देने लगा। बैंक कर्मचारी की धमकियों से परेशान होकर उसके भाई ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। वह तुरंत गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उनके भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उनके भाई से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। चौकी बरियार के प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी आशा के बयान के पर बैंक कर्मचारी रशपाल भगत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।