फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Liquor mafia attacked police in Firozpur of Punjab

Firozpur News: पुलिस पर हमला कर शराब माफिया छुड़ा ले गया अपना साथी, ASI को पीटा, वर्दी भी फाड़ी

Tue, 14 Mar 2023 06:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/ममदोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/ममदोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 Mar 2023 06:06 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर जिले में बेखौफ शराब माफिया ने पुलिस टीम पर धावा बोल दिया। वह अपने साथी को पुलिस हिरासत से छुड़ा भी ले गया। आरोपी ने एएसआई बलवंत सिंह को पीटा और उनकी वर्दी भी फाड़ दी। थाना ममदोट पुलिस ने आरोपी सुभाष, सीमा, धर्मप्रीत व मोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Liquor mafia attacked police in Firozpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस पर हमला बोल शराब माफिया अपने कारिंदे को छुड़ाकर ले गया। आरोपियों ने एएसआई से मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि आरोपी कच्ची दारू तैयार कर बेचता है। यह वारदात गांव भावता आजम शाह में हुई है। थाना ममदोट पुलिस ने मंगलवार को चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एएसआई बलवंत सिंह ने शिकायत दी है कि वह गांव भावता आजम शाह में पुलिस पार्टी संग गश्त कर रहा था। उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी सुभाष कच्ची दारू तैयार कर बेचता है। इस समय भी कच्ची दारू घर में तैयार कर रहा है। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी। घर की तलाशी लेते वक्त बाहर लोगों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन


भीड़ में से कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया और पुलिस हिरासत से सुभाष को छुड़वाकर अपने साथ ले गए। यही नहीं सुभाष भागते समय पुलिस से दस्तावेज छीनकर ले गया। इस वारदात में एएसआई बलवंत सिंह से मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी। थाना ममदोट पुलिस ने आरोपी सुभाष, सीमा, धर्मप्रीत व मोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed