फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Liquor contract salesman shot dead in Sonipat of Haryana

सोनीपत : शराब ठेके के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या, नौकरी छोड़ने की बात कह घर से आया था

Wed, 04 Nov 2020 07:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना (सोनीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना (सोनीपत) Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Nov 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Liquor contract salesman shot dead in Sonipat of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गांव बिलबिलान स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन की सीने और बाजू में गोलियों मारकर हत्या कर दी गई। सेल्समैन जिस ठेके पर नौकरी करता था उसके ठेकेदारों की आपस में रंजिश चल रही है। सेल्समैन नौकरी छोड़कर आने व कपड़े उठाकर लाने की बात कहकर घर से निकला था। बुधवार सुबह उसका शव मिला। 

विज्ञापन


बाद में परिजन मौके पर पहुंचे और सदर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेल्समैन के भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया है कि ठेकेदारों की रंजिश के चलते ही उसके भाई की हत्या हुई है।
विज्ञापन


गांव निजामपुर माजरा निवासी वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसका भाई कप्तान (35) गांव बिलबिलान में शराब के ठेके पर करीब पांच माह से सेल्समैन की नौकरी करता था। शराब का ठेका उसके गांव के ही सुरेश और जोगेंद्र का है। उनकी रंजिश चल रही है। वीरेंद्र का कहना है कि एक दिन पहले ही कप्तान को इसका पता लगा। जिस पर उसने परिजनों को ठेकेदारों की रंजिश के बारे में बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बिलबिलान बरोदा हलका में आता है। बरोदा हलका में उपचुनाव होने के चलते 1 नवंबर से ठेके बंद थे और कप्तान ठेका बंद करके अपने घर चला गया था। मंगलवार देर शाम को ठेका खुलने पर कप्तान अपना सामान उठाने और नौकरी छोड़कर हिसाब करने ठेके पर आया था। बुधवार सुबह ठेकेदार रोहताश ने वीरेंद्र के परिजनों को सूचना दी कि कप्तान की तबीयत खराब है। 

परिजन जब ठेके पर पहुंचे तो वहां कप्तान मृत मिला और पता चला कि उसकी गोली मार कर हत्या की गई है। वीरेंद्र का कहना है कि ठेकेदारों की रंजिश के चलते ही उसके भाई की हत्या की गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। बताया गया है कि कप्तान को एक गोली सीने और दूसरी गोली बाजू पर मारी गई है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोल भी बरामद किए। वीरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

भाई ने कहा मामले की निष्पक्ष जांच कर दिलाए न्याय 
कप्तान के परिजनों ने पुलिस से घटना को लेकर निष्पक्ष कार्रवाई करके जल्द हमलावरों का पता लगाकर गिरफ्तार करने की मांग की। परिजनों ने कहा कि ठेकेदारों की रंजिश के चलते ही कप्तान की हत्या की गई है। मामले की निष्पक्ष जांच से ही उन्हें न्याय मिल सकेगा। 

चार साल पहले टूट गए थे पैर, एक साल पहले पत्नी की हो चुकी मौत 

करीब चार साल पहले एक सड़क हादसे में कप्तान के पैर टूट गए थे। उसके पैर में रॉड डाली गई थी। इतना ही नहीं एक साल पहले कप्तान की पत्नी सुनीता की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। कप्तान का डेढ़ साल का बेटा यश है। माता-पिता की दोनों की मौत के बाद अब कप्तान के परिजन ही उसका सहारा हैं। 

कटवाल ठेके पर लगाई थी आग व आंवली में की थी फायरिंग
गांव कटवाल में 10 अक्तूबर को शराब के ठेके में आग लगा दी गई थी। साथ ही गांव आंवली में ठेके पर फायरिंग की गई थी। गांव निजामपुर माजरा निवासी सुरेश ने साथियों के साथ गांव कटवाल में भी ठेका ले रखा है। सुरेश ने आरोप लगाया था कि जेल में बंद कटवाल गांव के सुमित ने उसके साथी जोगेंद्र से आठ लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

10 अक्तूबर को कटवाल में हथियारों से लैस युवकों ने शराब के ठेके में आग लगा दी थी। युवकों ने गांव आंवली में ठेके पर सेल्समैन पर फायर भी किया था। यह ठेका कृष्ण कुमार चलाता है। पुलिस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है। 

शराब ठेके के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर लिया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। - कर्मजीत सिंह, प्रभारी सदर, थाना गोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed