फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Life Imprisonment to Murderer Husband

हत्यारे पति को उम्रकैद, 5 हजार जुर्माना

Thu, 06 Mar 2014 04:53 PM IST
सुशील राज/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील राज/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 06 Mar 2014 04:53 PM IST
विज्ञापन
Life Imprisonment to Murderer Husband
पत्नी के प्रेम संबंध का पता लगते ही पत्नी की हत्या करने वाले पति को कोर्ट ने आज उम्रकैद की सजा सुनाई और 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन


आरोपी का नाम विक्रम हैं और जींद के गांव पेगा का रहने वाला है। मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसके अग्रवाल की अदालत ने आरोपी को मामले में दोषी करार दिया था।

मौलीजागरां निवासी मृतक की मां धनपति ने ने 15 दिसंबर 2012 को दामाद जींद निवासी विक्रम के खिलाफ बेटी पिंकी की हत्या का मामला मनीमाजरां थाने में दर्ज करवाया था।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में  मृतक की मां धनपति ने बताया था कि बेटी पिंकी की छह जून 2012 को जींद निवासी विक्रम के साथ शादी हुई थी।

बेटी के प्रेम संबंध का पता चलने पर पति विक्रम बेटी पिंकी की पिटाई करता था। 14 दिसंबर को पिंकी बीमार भाई से मिलने पति के साथ मौलीजागरां आई थी। 15 दिसंबर को वह ड्यूटी पर चली गई और बेटी पिंकी व दामाद विक्रम घर पर ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर को पड़ोसी ने सूचना थी कि कमरे की बाहर की कुंडी लगी हुई है। सूचना मिलते ही घर पहुंची तो बेटी बेड पर लेटी थी और गले पर चुन्नी के निशान थे।

उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। मनीमाजरां थाना पुलिस ने धनपति की शिकायत पर दामाद विक्रम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed