फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   life imprisonment to basant and sarita in double murder case of sonipat

प्रेमिका के पति-सास की हत्या कर प्रेमिका को ले भागा था, 3 को उम्रकैद

Fri, 23 Sep 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Fri, 23 Sep 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
life imprisonment to basant and sarita in double murder case of sonipat
सोनीपत डबल मर्डर केस में बसंत और सरिता को उम्रकैद - फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका के पति-सास की हत्या कर प्रेमिका को भगा ले जाने वाले मामले में 3 साल बाद फैसला आ गया है। तीन को उम्रकैद हुई है। मामला, सोनीपत से जुड़ा है। तीन साल पहले दीपालपुर गांव में हुए बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड के दोषियों को कोर्ट ने फैसला सुनाया है।
विज्ञापन


प्रेमिका के पति और सास की हत्या कर प्रेमिका को साथ ले गए चंडीगढ़ पुलिस के सिपाही बसंत उर्फ बंटी, उसकी प्रेमिका गौरड़ गांव निवासी सरिता उर्फ निक्की और बंटी के दोस्त चंडीगढ़ निवासी रवि को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन


दोषियों पर 42-42 हजार रुपये जुर्माना भी किया गया है। जुर्माना न भरने पर एक-एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। एडीजे सुनीता ग्रोवर की अदालत ने वीरवार को यह फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ में किया था इंस्पेक्टर सुच्चा सिंह का मर्डर
दीपालपुर गांव में दोहरा हत्याकांड अंजाम देने के बाद बंटी व सरिता कार से चंडीगढ़ पहुंचे, जहां सेक्टर-17 में पेट्रोलिंग टीम के इंस्पेक्टर सुच्चा सिंह और ड्राइवर जितेंद्र सिंह ने उसे काबू कर लिया।

आरोप था कि बंटी ने सुच्चा सिंह का मर्डर कर दिया और ड्राइवर को घायल कर दिया। वहां से बंटी व सरिता फरार हो गए। बाद में सोनीपत पुलिस ने दोनों को दिल्ली से काबू कर लिया था।

यह था मामला

life imprisonment to basant and sarita in double murder case of sonipat
सोनीपत डबल मर्डर केस में बसंत और सरिता को उम्रकैद - फोटो : अमर उजाला
18 अप्रैल 2013 को दीपालपुर गांव निवासी दयानंद ने राई थाने में शिकायत दी कि वह सेना में कार्यरत था, लेकिन समय से पहले सेवानिवृत्ति ले ली। उसके दो बेटे व एक बेटी हैं। भैंसरू गांव के जीता पहलवान से उसकी 5-6 साल से जान-पहचान थी। एक माह पहले जीता उसके घर आया और बताया कि उसकी भानजी सरिता गौरड़ गांव की है, लेकिन बचपन से वह भैंसरू में रह रही है। वह उसका रिश्ता आपके बेटे संदीप से करना चाहता है।

दोनों पक्षों ने बातचीत कर रिश्ता तय कर दिया। माला की रस्म कर शादी कर दी गई। वारदात से पहले वह खेत में जा रहा था। रास्ते में दो युवक मिले, जिन्होंने संदीप का घर पूछा। उसने बताया कि संदीप तो उसका लड़का है। युवकों ने कहा कि वे भैंसरू से आए हैं। रिश्तेदार समझकर वह उन्हें घर ले गया, जहां संदीप, उसकी मां रोशनी, बुआ प्रकाशी और बहू सरिता बैठे थे।

एक युवक ने बैग से एसएलआर निकाली और फायरिंग कर दी। संदीप, रोशनी व प्रकाशी के पेट में गोली लगी। रोशनी ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि संदीप व प्रकाशी को अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने संदीप को भी मृत घोषित कर दिया। उधर, वारदात को अंजाम देकर बंटी अपने साथी रवि व प्रेमिका सरिता समेत फरार हो गए। राई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की।

ढाबे पर रची गई थी प्रेमिका को भगाने की साजिश

life imprisonment to basant and sarita in double murder case of sonipat
सोनीपत डबल मर्डर केस में बसंत और सरिता को उम्रकैद - फोटो : अमर उजाला
राई थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए रवि को काबू किया। पूछताछ में रवि ने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस के सिपाही बसंत ने मुरथल स्थित लक्ष्मी ढाबे पर उसे बताया कि उसे दीपालपुर से अपनी प्रेमिका सरिता को लेकर आना है। उसके पास बैग में एसएलआर है। वह सभी को देख लेगा। घबराने की जरूरत नहीं है। रवि भी बसंत के साथ योजना में शामिल हो गया।

कार को दीपालपुर गांव में घर से 100 मीटर की दूरी पर खड़ा कर दिया। वारदात अंजाम देकर बंटी व रवि सरिता को कार में बैठाकर यूपी की तरफ भाग निकले। यूपी पहुंचने पर बसंत ने रवि को उतार दिया, जो पुलिस के हाथ आ गया। जबकि बसंत और सरिता को पुलिस ने दिल्ली के पहाड़गंज स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया।

उसके कब्जे से एसएलआर, 17 कारतूस और चंडीगढ़ नंबर की कार बरामद की। तभी से तीनों के खिलाफ अदालत में केस चल रहा था। वीरवार को कोर्ट ने बंटी, सरिता और रवि को हत्या तथा हत्या के प्रयास का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed