{"_id":"a15b930347b8471f9a4acc6e37b12163","slug":"life-danger-from-neighbourhood-woman-to-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बोली, पड़ोसन से है जान का खतरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला बोली, पड़ोसन से है जान का खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 19 Apr 2014 10:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-19 निवासी एक महिला ने जान का खतरा बताते हुए अपनी पड़ोसन के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन
जिस महिला के खिलाफ शिकायत दी गई है, उसकी शिकायत पर मौजूदा शिकायतकर्ता व उसके बेटे के खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई पहले ही पुलिस कर चुकी है।
क्योंकि, पिछले दिनों दोनों पक्षों के बीच सेक्टर-19 में कहासुनी हुई थी। चूंकि, मामला महिला अपराध से जुड़ा है, इसलिए पुलिस ने मामले की जांच दोनों पक्षों से पूछताछ के साथ शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-19 निवासी कृष्ण देवी ने शिकायत दी है कि उसे पड़ोसन कंचन की तरफ से बार-बार धमकियां मिल रही हैं। उसे झूठे केस में फंसाने तक की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
सेक्टर-20 थाने में दी शिकायत में यह भी कहा गया है कि कंचन पहले भी कई बार बेवजह झगड़ा कर पुलिस कार्रवाई तक नौबत ला चुकी है। पिछले दिनों भी उसके खिलाफ झूठी शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन
बता दें कि तीन अप्रैल को कंचन ने सेक्टर-19 चौकी में शिकायत दी थी कि कृष्णा व उसके बेटे गौरव ने उसके साथ मारपीट की।
इस शिकायत पर पुलिस ने कृष्णा व उसके बेटे के खिलाफ 7/51 (शांति भंग करना) के तहत कार्रवाई की थी। अब कृष्णा ने कंचन से खुद की जान को खतरा बताते हुए शिकायत दर्ज कराई है।