{"_id":"427ee1fdb459e52fa6eee8574a1f1550","slug":"legs-crossed-for-just-rs-1300","type":"story","status":"publish","title_hn":"मात्र 1300 रुपये के लिए तोड़ दी टांगें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मात्र 1300 रुपये के लिए तोड़ दी टांगें
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Fri, 23 May 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरनतारन जिले के कस्बा भिक्कखीविंड के गांव चक्क भामा में एक जागीरदार किसान की ओर से अपने रखे बंधुआ मजदूर को मात्र उसके बकाया 1300 रुपये मांगे पर इतनी मारपीट की है कि मजदूर लखविंदर सिंह की दोनों टांगों पर कई फ्रैक्चर हो गए हैं।
विज्ञापन
लखविंदर सिंह गुरुनानक देव अस्पताल में इलाज करवा रहा है। लखविंदर के परिवार के पास इतने पैसे भी नहीं हैं कि वह उसके इलाज के ऊपर कोई खर्च कर सकें।
दूसरी ओर पुलिस ने लखविंदर सिंह का अपहरण करके अपने घर में बंद करके उसकी मारपीट करने वाले जागीरदार अंग्रेज सिंह के खिलाफ अब तक कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की है। उल्टा अंग्रेज सिंह पीड़ित परिवार को धमका रहा है। यह आरोप सामाजिक संगठन एसईडीपी और वालंटियर फार सोशल जस्टिस के नेता डेनियल बी दास व जय सिंह की ओर से संयुक्त रूप में लगाए गए। दोनों संगठनों ने एक संयुक्त पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया था।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तरनतारन पुलिस को चेतावनी दी है अगर दो दिनों में अंग्रेज सिह को गिरफ्तार न किया गया तो वे इस मुद्दे पर आंदोलन शुरू कर देंगे। इस संबंध में भिक्खीविंड के डीएसपी हरपाल सिंह ने कहा कि लखविंदर सिंह अंग्रेज सिंह के खिलाफ बयान नहीं दे रहा है इसलिए अंग्रेज सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई करने से पुलिस असमर्थ है।
विज्ञापन