फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lecturer become victims of poison gang

बस में जहरखुरानी के शिकार बने लेक्चरर

Tue, 24 Mar 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Mar 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
lecturer become victims of poison gang

दिल्ली से चंडीगढ़ आने के लिए हरियाणा रोडवेज की वॉल्वो बस में बैठे सोलन स्थित एक प्राइवेट कॉलेज के लेक्चरर जहरखुरानी के शिकार हो गए। उन्हें कोल्ड ड्रिंक में नशा देने के बाद अज्ञात व्यक्ति बैग, दो मोबाइल, सोने का कड़ा, एक हजार नगद, डीएल, एटीएम कार्ड और पर्स लेकर भाग गया।

विज्ञापन


बेहोशी की हालत में बस में मिलने पर चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। पीड़ित मूल रूप से जींद की डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले हैं। सोमवार को परिजन उन्हें जींद अपने घर ले गए।
विज्ञापन


जहरखुरानी के शिकार बने अभिनव ने बताया कि वह किसी काम से दिल्ली गए थे। रविवार को चंडीगढ़ आने के लिए दिल्ली बस स्टैंड पर हरियाणा रोडवेज के काउंटर पर चंडीगढ़ के लिए टिकट लेने गए, लेकिन उनके पास चेंज पैसे नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके टिकट के पैसे दिए और चंडीगढ़ में पैसे लौटा देने की बात कही। दोनों एक साथ दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए बस में रवाना हुए। बस में काफी बातचीत हुई और वे दोस्त बन गए।

पीड़ित ने बताया कि कुछ समय बाद रास्ते में किसी स्टॉप पर बस रुकी। जिस व्यक्ति ने उनके टिकट के पैसे दिए थे, वह दो ग्लास व कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेकर आया। कोल्ड ड्रिंक ऑफर करने पर एक बार उन्होंने मना कर दिया, लेकिन बार-बार फोर्स करने पर कोल्ड ड्रिंक पी ली। इसके बाद उनके साथ क्या हुआ, कोई जानकारी नहीं है।


वहीं, पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर को हरियाणा रोडवेज में किसी व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाकर जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उनके परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed