{"_id":"559b5a124e0983f7335930573598d328","slug":"lawyers-beaten-driver-of-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब जज के ड्राइवर को वकीलों ने जमकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जब जज के ड्राइवर को वकीलों ने जमकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 28 Apr 2014 09:31 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला कोर्ट की पार्किंग में सोमवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। एक जज के ड्राइवर और वकील के बीच पार्किंग विवाद में पंगा हो गया।
विज्ञापन
दोनों में हाथापाई तक की नौबत आ गई। देखते ही देखते कई वकील एकत्र हो गए और ड्राइवर की पिटाई कर दी। ड्राइवर किसी तरह वहां से निकल गया।
बात जज तक पहुंची तो वकील भी समझौते पर उतारू हो गए। आखिरकार, दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
बताया जा रहा है कि जज को छोड़ने के बाद जब ड्राइवर गाड़ी निकाल रहा था तो साइड में गाड़ी पार्क कर रहे एक वकील की गाड़ी से उसकी गाड़ी टकरा गई थी। इसी बात पर विवाद हो गया।