फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lawyer slaps the woman in panipat at court

तेज आवाज में महिला ने की बात, तो वकील ने जड़ दिए थप्पड़...फिर हुआ ये

Sat, 08 Sep 2018 10:38 AM IST
अमन वर्मा, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
अमन वर्मा, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Updated Sat, 08 Sep 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
Lawyer slaps the woman in panipat at court
सांकेतिक तस्वीर
पति से झगड़े के केस में काउंसिलिंग के लिए कोर्ट में पहुंची पीड़िता को दूसरे पक्ष के वकील ने एक के बाद एक तीन थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान बचाव में महिला ने दांतों से वकील का हाथ काट दिया। इसके बाद दोनों पक्ष सामान्य अस्पताल पहुंचे। वहां दोनों ने अपना मेडिकल करवाया। थर्मल निवासी पीड़ित सोनिया पुत्री कालीशंकर ने बताया कि उसकी शादी हेमंत शर्मा निवासी तुगलकाबाद साउथ दिल्ली से 29 अप्रैल 2018 को हुई थी। 
विज्ञापन


हेमंत नोएडा में एक निजी कंपनी में बतौर अकाउंटेंट नौकरी करता है। साथ ही सोनिया गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करती है। पीड़िता का भाई विदेश में एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। शादी के तीन दिन बाद से ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए मांग करनी शुरू कर दी थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के तीसरे दिन ही पति ने कहा कि उसके परिवार पर कर्ज व लोन साढ़े चार लाख रुपये का है। इसलिए उन्होंने महिला के बैंक अकाउंट से उस दौरान 20 हजार रुपये निकलवा लिए, साथ ही उसके मायके से रुपये मंगवाने की बात कही। 
विज्ञापन

Lawyer slaps the woman in panipat at court
सांकेतिक तस्वीर
इसके बाद पति ने कहा कि उसकी बहन की शादी करनी है। लेकिन कर्जा होने के कारण पूरे परिवार को कर्जे की चिंता है। इसलिए वह अपने मायके से डेढ़ लाख रुपये मंगवा ले, ताकि कुछ कर्जा उतर जाए और वे बहन की शादी सही से कर सकें। पीड़िता ने अपने भाई से डेढ़ लाख रुपये मंगवा कर उसके पति को थमा दिए।

महिला का आरोप है कि आरोपियों की लालच और भी ज्यादा बढ़ गया। डेढ़ लाख आने के बाद उन्होंने उसके मायके पक्ष से मकान में हिस्सा लेने की बात कही। इसका विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता का आरोप उसके पति हेमंत शर्मा, सास मुकेश व बहन हिमांशी पर है।    

पीड़िता ने बताया कि पति से लड़ाई-झगड़े का मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। इसकी काउंसिलिंग के लिए वह शुक्रवार को पानीपत कोर्ट में सुबह 10 बजे आ गई। साढ़े 12 बजे तक भी दूसरा पक्ष कोर्ट में नहीं आया, तो उसने ऊंची आवाज में उनके तय समय पर न आने का विरोध किया। इसी दौरान दूसरा पक्ष वहां आ गया। इस पर पति के वकील ने महिला को कहा कि तेरी ज्यादा आवाज निकल रही है।

आराम से बोल, नहीं तो थप्पड़ मार दूंगा। आरोप है कि पीड़िता ने इसका विरोध किया तो वकील ने एक के बाद एक तीन थप्पड़ पीड़िता के मुंह पर जड़ दिए। इस दौरान बचाव करने के लिए महिला ने वकील का हाथ पकड़ा और उसके हाथ में दांत से काट दिया। इसके बाद बिना काउंसिलिंग हुए दोनों पक्ष वहां से सीधे सामान्य अस्पताल पहुंचे और वहां मेडिकल करवाया।

सोमवार तक हकीकत सामने आ जाएगी

Lawyer slaps the woman in panipat at court
सांकेतिक तस्वीर
मुझ पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। मैं इस मामले में कुछ नहीं कहना चाहता हूं। मामले से जुड़ी हकीकत सोमवार तक सामने आ जाएगी। फिलहाल जो महिला ने बताया है, वही लिख लो। - वकील      

शिकायत लेकर घूमती रही पीड़िता, नहीं हुआ केस दर्ज
मैं सामान्य अस्पताल से मेडिकल करवाकर महिला थाना पुलिस में वकील की शिकायत लेकर गई। वहां से सेक्टर-6 चौकी पुलिस के पास भेज दिया गया। इसके बाद सेक्टर-6 चौकी पुलिस ने कहा कि वारदात का थाना सिटी लगता है, वहां जाओ। सिटी थाना में जाने के बाद पुलिस ने कहा कि एसएचओ बाहर गए हैं, सोमवार को आना।   -पीड़िता

तुरंत प्रभाव से होता है मुकदमा दर्ज
थाने में जो भी आता है, उसकी शिकायत लेकर तुरंत मामला दर्ज कर रिसीविंग पीड़ित को दी जाती है। इस तरह के मामले की शिकायत लेकर कोई भी मुझसे नहीं मिला है। वे जब भी आएंगे, मामला दर्ज कर लिया जाएगा।   - दीपक कुमार, एसएचओ, थाना शहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed