{"_id":"3242747968b2fee056f74f84a6c3f0da","slug":"land-protection-officer-arreste-with-bribery","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि रक्षा अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि रक्षा अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
अमर उजाला / चंडीगढ़
Updated Fri, 13 Dec 2013 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस ब्यूरो ने पटियाला केडिविजनल भूमि रक्षा अधिकारी भजन लाल को चार हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया।
विज्ञापन
भजन लाल केखिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत परचा दर्ज किया गया है।
डीजीपी विजिलेंस सुरेश अरोड़ा ने बताया कि ब्यूरा की पटियाला टीम ने शुक्रवार को डिविजनल भूमि रक्षा अधिकारी को शिकायतकर्त्ता राकेश सिंह मेसर्ज जैन एरिगेशन सिस्टम्स लि. से चार हजार रूपये की रिश्वत लेते मौके पर ही काबू कर लिया।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास शिकायत की थी कि भूमि रक्षा अधिकारी भजन लाल उसकी कंपनी द्वारा किए कार्य की अदायगी के चेक जारी करने की एवज में रिश्वत मांग रहा है।
विज्ञापन
शिकायत सही पाए जाने पर डीएसपी विजिलेंस केडी शर्मा की अगुवाई में टीम ने यह कार्रवाई की।