फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lakhs of rupees stolen from a house in Yamunanagar of Haryana

Yamunanagar News: आठ लाख की नकदी और छह लाख के जेवरात चोरी, इसी रकम से करवाना था ससुर का इलाज

Sun, 25 Jun 2023 04:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Jun 2023 04:17 PM IST
सार

महिला ने बताया कि ससुर की तबीयत खराब होने पर वह पैसे लेने शनिवार की रात घर आई। यहां मकान का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बेड और फर्श पर बिखरा पड़ा था। यहां तक घर में रखी अलमारियों के भी लॉक टूटे थे। नैंसी ने बताया कि ससुर के इलाज के खातिर ये रकम जमा की थी।

विज्ञापन
Lakhs of rupees stolen from a house in Yamunanagar of Haryana
घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में चोरों ने एक घर से आठ लाख रुपये की नकदी उड़ा दी। यह रकम ससुर के इलाज के खातिर रखी थी। यही नहीं छह लाख रुपये के जेवरात भी साफ कर दिए। यह वारदात करतारपुरा कॉलोनी की है। चोरों ने उस वक्त वारदात को अंजाम दिया जब घर पर कोई नहीं था। इस घर में नैंसी अपने परिवार के साथ रहती हैं। वारदात घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। वीडियो में दो युवक दिखाई दे रहे हैं। इसमें एक युवक ने बैग टांग रखा है। चोरों ने घर की लाइट बंद करने के बाद 50 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


बरहाल सूचना मिलते ही सीन ऑफ क्राइम व शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चोरी के साक्ष्यों को जुटाया है। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। नैंसी ने बताया कि उसकी ससुराल साहा में है। ससुर को किडनी की दिक्कत है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। डायलिसिस कराई जा रही थी। वह पति व बच्चों के साथ मकान का ताला लगाकर ससुराल गई थी। 
विज्ञापन


ससुर की तबीयत खराब होने पर वह पैसे लेने शनिवार की रात घर आई। यहां मकान का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बेड और फर्श पर बिखरा पड़ा था। यहां तक घर में रखी अलमारियों के भी लॉक टूटे थे। नैंसी ने बताया कि ससुर के इलाज के खातिर ये रकम जमा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed