{"_id":"5814a82a4f1c1b1f66bc17e3","slug":"lady-try-to-stop-husband-for-wine-drinking-he-killed-her","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति को छोड़ प्रेमी से की शादी, शराब पीने से रोका तो मिली ये सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति को छोड़ प्रेमी से की शादी, शराब पीने से रोका तो मिली ये सजा
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
Updated Sat, 29 Oct 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
शराब पीने को लेकर हुए झगड़े के बाद पत्नी की हत्या
पति को छोड़कर अलग रह रही महिला ने प्रेमी से शादी कर ली थी, लेकिन उसे शराब पीने से रोकने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। घटना पंजाब के मुक्तसर की है।
आर्थिक तंगी की वजह से घर में कलह रहने से परेशान नशेड़ी पति ने शनिवार सुबह बरकंदी रोड पर अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका की माता के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
किरण बाला निवासी लुधियाना हाल आबाद फैक्टरी रोड ने बताया कि उनकी बेटी बबिता रानी (31) की शादी 2003 में श्री गंगानगर में हुई थी। वहां पर पति के साथ अनबन होने से वह अपने बेटे लवप्रीत सिंह के साथ अलग रहने लगी। इसके बाद वह मलोट स्थित नाइसर ग्रीन कंपनी में काम करने लगी।

Trending Videos
7 साल पहले की थी लव मैरिज
bf
वहीं पर ही मुक्तसर निवासी वरिंदरपाल सिंह भी काम करता था। इसके साथ उनकी बेटी के प्रेम संबंध बन गए। दोनों ने करीब सात साल पहले प्रेम विवाह करने के बाद मुक्तसर में ही रहना शुरू कर दिया। किरण बाला के अनुसार वरिंदरपाल सिंह काम नहीं करता था।
इस वजह से अक्सर ही घर में झगड़ा रहता था। उन्होंने कहा कि बबिता ने घर में ब्यूटी पार्लर का काम शुरू कर दिया। करीब एक माह पहले ही बबिता केयर सेंटर पर प्राइवेट नौकरी करने लगी थी। शनिवार सुबह वरिंदरपाल सिंह ने उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी।
इसकी सूचना मिलने पर डीएसपी हरमीक सिंह दयोल और थाना सिटी प्रभारी संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। डीएसपी हरमीक सिंह दयोल ने बताया कि उनकी ओर से वरिंदरपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।