{"_id":"576cece04f1c1b5055b486ee","slug":"lady-try-to-burn-alive-encroachment-drive-in-market-nagar-council-ludhiana-punjab-jagraon","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच बाजार महिला खुद को लगाने लगी आग, जानें क्या था मामला?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीच बाजार महिला खुद को लगाने लगी आग, जानें क्या था मामला?
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sat, 25 Jun 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना में महिला ने खुद को जलाने की कोशिश की
- फोटो : अमर उजाला
भरे बाजार में आज उस समय लोगों के होश उड़ गए, जब एक महिला तेल छिड़ककर खुद को आग लगाने लगी। यह देखते ही लोगों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में पुलिस को बुलाया गया और महिला को आग लगाने से रोका गया। घटना पंजाब के लुधियाना की है।
हुआ यूं कि जगरांव में पुरानी सब्जी मंडी चौक पर नगर काउंसिल की टीम अवैध कब्जा हटाने के लिए पहुंची। इसका सभी दुकानदारों ने विरोध किया। टीम पूरी तैयारी के साथ पहुंची थी। जैसे ही बुल्डोजर दुकानों की ओर बढ़ा, दुकानदार उसके आगे लेट गई।
एक दुकान की मालकिन सिमरन कौर तो अफसरों से भिड़ गई, लेकिन टीम पीछे नहीं हटी। यह देखकर महिला ने चाय के स्टॉल से स्टोव उठाया और उसमें मौजूद तेल खुद पर छिड़क लिया और आग लगाने लगी। यह देखकर अफसरों के हाथ पैर फूल गए।
विज्ञापन
इस बीच पुलिस भी पहुंच गई और उन्होंने महिला को पकड़ लिया। एसएचओ सिटी जसविन्द्र सिंह, डीएसपी सिटी रछपाल सिंह पहुंचे और मामला शांत किया। साथ ही दोनों पक्षों को बैठकर बातचीत करने को कहा।