फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lady set on fire, sirsa lady fired, haryana lady fired, crime news, sirsa news, haryana news

भूखे बच्चों के लिए 100 रुपये मांगे तो देवर ने महिला को जलाया

Sun, 13 Mar 2016 02:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, डबवाली (सिरसा)
अमर उजाला ब्यूरो, डबवाली (सिरसा) Updated Sun, 13 Mar 2016 02:09 PM IST
विज्ञापन
lady set on fire, sirsa lady fired, haryana lady fired, crime news, sirsa news, haryana news
महिला को आग लगाई - फोटो : फाइल फोटो
चार बच्चे भूख से तड़प रहे थे। मां ने ससुर से आटा लाने के लिए महज सौ रुपये मांगे थे। यह बात देवर को नागवार गुजरी और उसने महिला को जला दिया। घटना में महिला 55 फीसदी जल गई। उपचार के लिए उसे डबवाली के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे सिरसा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मामला शहर थाना के तहत आने वाले गांव शेरगढ़ का है। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। अस्पताल में उपचाराधीन 27 वर्षीय संतोष ने बताया कि उसकी तीन बेटियां सुखप्रीत, हुसनदीप, प्रियंका और एक बेटा रविंद्र है। उसका पति सोनू चिनाई मिस्त्री है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से उसे दिहाड़ी नहीं मिल रही थी। बच्चों का पेट भरने के लिए शुक्रवार रात को घर पर आटा तक नहीं था। ऐसे में सोनू ने अपने पिता पिरथी राम से सौ रुपये मांगे। यह बात उसके भाई हरदीप उर्फ गेंदू को नागवार गुजरी। उसने अपने बड़े भाई पर हमला करके उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के बयान पर देवर के खिलाफ मामला दर्ज

lady set on fire, sirsa lady fired, haryana lady fired, crime news, sirsa news, haryana news
महिला को आग लगाई - फोटो : फाइल फोटो
एकबार तो मामला शांत हो गया। बच्चे रोते-बिलखते सो गए। शनिवार सुबह सोनू घर से चला गया। घर पर संतोष अपने बच्चों के साथ अकेली थी। इसी दौरान उसका देवर हरदीप गालियां देने लगा। देवर को गालियां देने से रोका तो उसने मिट्टी तेल उस पर उड़ेल दिया और आग लगा दी। वह अपने पिता पिरथी राम के साथ गली में चला गया।

शोर सुनकर एक राहगीर भीतर आया, उसने आग बुझाई। सूचना पाकर सोनू भी मौके पर आ गया। महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सक विजय कुमार ने उसे 55 फीसदी तक जला हुआ घोषित करके गंभीर हालत में सिरसा रेफर कर दिया।

महिला ने बताया कि वह अपने ससुर और देवर को खाना देती आ रही है। उसके पति ने अनाज के लिए रोते-बिलखते बच्चों के लिए 100 रुपये  मांगे थे, वह भी उन्हें नहीं दिए। ऊपर से मारपीट, गाली-गलौज करने लगे। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार के दौरान न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) जितेंद्र सिंह ने संतोष देवी के बयान दर्ज किए।

मैं बच्चों के लिए अनाज का प्रबंध करने के लिए गांव में पैसे उधार लेने के लिए गया था। इसी दौरान उसके भाई ने पीछे से अपनी भाभी को आग लगा दी। रात को उसने मुझ पर भी हमला किया था।
-सोनू (संतोष का पति)

महिला छाती से लेकर नीचे तक 55 फीसदी जली हुई है। हालत गंभीर है। इसलिए उसे सिरसा रेफर किया गया है।
-विजय कुमार, चिकित्सक, सिविल अस्पताल डबवाली

मजिस्ट्रेट के समक्ष संतोष ने बयान दिया है कि उसके साथ मारपीट करके देवर हरदीप उर्फ गेंदू ने उसे आग लगाई है। महिला के बयान पर केस दर्ज करके आरोपी की तलाश आरंभ कर दी गई है।
-कैलाश चंद्र, कार्यकारी प्रभारी शहर थाना, डबवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed