फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lady sarpanch photo published in news paper and husband beaten her brutally at abohar of punjab

शर्मनाकः महिला सरपंच की अखबार में फोटो छपी तो पति बना हैवान

Fri, 06 Jan 2017 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Fri, 06 Jan 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
lady sarpanch photo published in news paper and husband beaten her brutally at abohar of punjab
पिटाई
महिलाएं ऊंचाइयां छू रही हैं, लेकिन कुछ पुरुषों को यह बर्दाश्त नहीं होता। महिला सरपंच की अखबार मे फोटो छपी तो पति हैवान बन गया। उसके बार उसने वो हरकत की कि गांव वाले हैरान रह गए। आपको भी शर्म आ जाएगी।
विज्ञापन


घटना पंजाब के अबोहर की है। महिला सरपंच किसी कार्यक्रम में गई और वहां क्लिक की गई उसकी फोटो अखबार वालों ने छाप दी। बस यह देखकर पति को गुस्सा आ गया और उसने महिला सरपंच की पिटाई कर दी। उसने पत्नी को इतना पीटा कि अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन


महिला के मायके वालों ने उसे अबोहर के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। राजस्थान के थाना मटीली की पुलिस मामले की जांच कर रही है। सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने शुक्रवार को अबोहर के सरकारी अस्पताल में आकर संतोष रानी के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी कार्यक्रमों में अकसर पति ही जाता था

lady sarpanch photo published in news paper and husband beaten her brutally at abohar of punjab
पिटाई
सरकारी अस्पताल में दाखिल गांव गोबिंगढ़ निवासी महिला संतोष रानी ने बताया कि उसका विवाह राजस्थान के गांव अलीपुरा, तहसील सादुलशहर निवासी शिव प्रकाश के साथ आठ वर्ष पहले हुआ है।

अपने पूरे परिवार में अकेली शिक्षित होने के कारण 3 वर्ष पूर्व हुए पंचायती चुनाव में उसके पति ने सरपंच पद के लिए उसका नामांकन दाखिल करवाया और चुनाव में वह 75 वोटों से विजयी होकर सरपंच बन गई।

हालांकि किसी भी प्रकार के सरकारी कार्यक्रमों में उसका पति ही शामिल होता था। लेकिन 25 दिसंबर को स्वच्छ भारत अभियान के तहत हुए एक कार्यक्रम में वह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। अगले दिन समाचार पत्रों में छपी उसकी फोटो देखकर गुस्साए पति ने उसे बुरी तरह से पीटा।

इससे पूर्व भी उसके पति ने उससे मारपीट की थी जिसकी शिकायत पर जिला कलेक्टर ने उसे तलब किया तो उसके पति ने माफी मांग कर जान छुड़ाई थी। उसके बाद भी अपनी आदतों से बाज नहीं आया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed