फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lady killed husband for boy friend at fatehabad of haryana

ननदोई के लिए पति की कातिल बनी महिला, यूं रची खौफनाक साजिश

Sun, 22 Jan 2017 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Sun, 22 Jan 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
lady killed husband for boy friend at fatehabad of haryana
फतेहाबाद में प्रेमी के लिए महिला ने पति को मारा
ननदोई के साथ प्यार में रोड़ा बने पति को महिला ने कत्ल करवाकर हटा दिया। इसके लिए उसने बेहद खौफनाक साजिश रची। घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है। एक महिला के अपने ननदोई के साथ अवैध संबंध थे। पति इसमें बाधा बनने लगा तो उसने साजिश रचते हुए उसको अगवा कर लिया। इसके बाद जमकर पिटाई करके उसे झाड़ियों में फेंक दिया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचा, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी महिला, उसके ननदोई दो अन्य युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मताना निवासी महेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके भांजे रोशनलाल की पत्नी कविता के अपने ननदोई जाखौदाखेड़ा निवासी महेंद्र के साथ अवैध संबंध थे। पति रोशन को इसका पता चला तो उसने इसका विरोध किया। इसके बाद पति-पत्नी में अनबन रहने लगी और दोनों में झगड़े होने लगे।
विज्ञापन


पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार, इसी कारण कविता ने अपने अवैध संबंध में बाधा बन रहे पति रोशन को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 6 जनवरी को रोशन भट्टी की तरफ गया था। आरोप है कि शाम करीब पांच बजे उसकी पत्नी कविता, जीजा महेंद्र, जीजा का रिश्तेदार रिटायर फौजी ढिंगसरा निवासी पवन व एक अन्य व्यक्ति बोलेरो गाड़ी में आए। वे रोशन को अगवा कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया है कि ये लोग रोशन के बनावाली के पास ले गए और उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद वे उसे झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल रोशन को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पर 15 दिन उपचार के बाद रोशन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed