महिला को अगवा कर एक माह तक गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी भरने जा रही एक महिला को घर के पास से अगवा कर एक महीने तक कई स्थानों पर रखकर रेप करने का मामला सामने आया है। महिला ने बाथरूम के बहाने भागकर आरोपियों से जान बचाई।
महिला की शिकायत पर थाना सोहाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सारे आरोपी जिला अमृतसर के रहने वाले हैं। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।
बोलेरो सवार युवकों ने अगवा किया
गांव बाकरपुर निवासी जातुन नाम की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह अपने मायके में रह रही थी। करीब एक महीने पहले शाम करीब 6.30 बजे वह अपनी भाभी के साथ सड़क पर खड़े टैंकर से पानी लेने के लिए गई थी।
तभी उसे बोलेरो सवार युवकों ने अगवा कर लिया था। जो उसे अगवा कर गुरदासपुर ले गए। इस दौरान खेतों में मोटर के साथ वाले कमरे में उसे बंद कर दिया। जहां दिन के समय घुग्गी और रात के समय उसके पास लाड़ी नाम का व्यक्ति आता था, जो उसे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाते थे।
बाथरुम का बहाना लगाकर वहां से फरार
करीब एक महीने तक उसे आरोपियों ने वहां रखा। उसके बाद वे उसे जम्मू ले गए। जहां सभी युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया। उसने बताया कि जब उसे युवक जम्मू से किसी और जगह लेकर जा रहे थे तो उसने बाथरुम का बहाना लगाकर वहां से फरार हो गई और किसी तरह अपने घर सोहाना पहुंची। पुलिस ने महिला की शिकायत पर लाड़ी, अल्लू, तारु, बिल्ला, सुदाम हसन, जानिया व घुग्गी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।