{"_id":"5b20c23e4f1c1bca228b54e3","slug":"lady-and-sarpanch-beaten-till-death-in-hoshiarpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुरः एक महिला और सरपंच की पीट-पीटकर मार डाला, जानिए क्यों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होशियारपुरः एक महिला और सरपंच की पीट-पीटकर मार डाला, जानिए क्यों
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
सरपंच की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होशियारपुर में दो हत्याएं, एक महिला और सरपंच को पीट-पीटकर मार डाला गया। इस हत्याकांड के पीछे की वजह भी मामूली सी निकली। सफेदे के पौधे कटवाने की अर्जी पर ध्यान न देने पर गुस्साए व्यक्ति ने गांव लांबड़ा के सरपंच की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना सोमवार शाम की है। पुलिस ने गांव के ही रहने वाले आरोपी जगमोहन सिंह उर्फ मोहनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी की तलाश की जा रही है। मृतक के भाई हरजिंदर सिंह, हरकमलजीत सिंह और जगमोहन सिंह लांबड़ा ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7:30 बजे सरपंच दविंदर सिंह (47) अपनी मोटरसाइकिल पर गांव के ही जंग बहादर सिंह की आटा चक्की पर गया था। वहां वह अपनी बाइक पर बैठा था।
इतने में ही जगमोहन सिंह अपनी एक्टिवा पर आया और साथ लाए कस्सी के हत्थे से सरपंच को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। जंग बहादुर ने बड़ी मुश्किल से जगमोहन सिंह को रोका। वहीं लोगों के एकत्र होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। सरपंच दविंदर सिंह को घायल हालत में शामचुरासी अस्पताल लाया गया जहां से उसे सिविल अस्पताल भेज दिया गया। रात करीब 11 बजे सरपंच की मौत हो गई।
विज्ञापन
हरजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी जगमोहन सिंह के घर के पास राजू के सफेदे के पौधे हैं। उनको कटवाने के लिए आरोपी ने सरपंच को अर्जी दी थी लेकिन समय न मिलने के कारण वे मौके पर नहीं जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी रंजिश में सरपंच का कत्ल किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कत्ल का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
यादविंदर सिंह बराड़, एसएचओ, बुल्लोवाल

लेडीज संगीत की रात घर में घुसे लुटेरे, महिला की हत्या
बुजुर्ग महिला की हत्या
गांव ब्रह्मजीत में सोमवार देर रात एक शादी वाले घर में घुसे कच्छा-बनियान गिरोह के सदस्यों ने डंडे और रॉड से पीट-पीटकर बुजुर्ग महिला को मौत के घाट उतार दिया। वहीं चार लोगों को जख्मी कर दिया। इस दौरान शोर मचने पर घर के लोगों और ग्रामीणों के जाग जाने से आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सूचना मिलते ही इलाके की घेराबंदी करते हुए अलग-अलग टीमों को छापामारी के लिए रवाना कर दिया।
थाना मॉडल टाउन पुलिस ने धारा 460 और 458 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव ब्रह्मजीत में एक घर में शादी थी और बारात बुधवार सुबह गोराया जानी थी। सोमवार रात को लेडीज संगीत था। डीजे बंद होने के बाद परिवार के सदस्य सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे कुछ लुटेरों ने घर पर हमला कर दिया।
उन्होंने बाहर बरामदे में सो रही दो बुजुर्ग महिलाओं पर रॉड और डंडों से वार किया और कमरे के भीतर सो रहे तीन युवकों को भी घायल कर दिया। इसी दौरान चीख पुकार मचने से ग्रामीण मदद को दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां दूल्हे की बुआ अक्की देवी (70) की मौत हो गई। बाकी घायलों की पहचान ज्ञान कौर पत्नी तरसेम लाल और तीन भाइयों चंदनदीप, अंकुश और चेतन कुमार के तौर पर हुई है।
पीड़ित परिवार के अनुसार हमलावर 4-5 थे। उन्होंने कच्छा-बनियान पहना था और मुंह ढके हुए थे। वहीं गांव के बाहर खेतों में रहने वाले एक मजदूर ने बताया था कि रात करीब सवा एक बजे मोटर पर कुछ लोगों ने वहां सोए मजदूरों पर हमला किया था। जब उन्होंने कस्सी की मदद से उन्हें जवाब दिया तो वे भाग खड़े गए। उसके कुछ देर बाद ही गांव में शोर मच गया कि लुटेरों ने शादी वाले घर पर हमला किया है।