फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Labourer murdered in Kapurthala

Kapurthala: खेत मजदूर के सिर पर लोहे की रॉड मारकर हत्या, शराब के नशे में हुई बहसबाजी ने लिया झगड़े का रूप

Mon, 17 Jun 2024 04:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Jun 2024 04:09 PM IST
सार

मंगी व सुशील कुमार ने शराब पी रखी थी। दोनों किसी बात को लेकर आपस में बहस करने लगे। बहसबाजी देखते ही देखते झगड़े में बदल गई और तैश में आकर सुशील कुमार ने अपने पास रखी लोहे की रॉड मंगी के सिर पर मार दी। उसके बाद फिर सुशील ने मंगी के सिर पर रॉड से दूसरा वार कर दिया। मंगी के सिर से खून बहने लगा और वह वहीं पर जमीन पर गिर गया।

विज्ञापन
Labourer murdered in Kapurthala
मृतक - फोटो : फाइल

विस्तार

ढिलवां में खेत मजदूर के सिर पर लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी गई। रविवार देर रात शराब पीते-पीते दो मजबूर आपस में झगड़ पड़े। पहले किसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई। जिसमें तैश में आकर आरोपी ने लोहे की रॉड खेत मजदूर के सिर पर दे मारी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


थाना ढिलवां की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक का सिविल अस्पताल कपूरथला से पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


थाना ढिलवां की पुलिस को दिए बयान में बरकत निवासी गांव रायपुर अराईयां ने बताया कि रविवार की देर रात करीब सवा नौ बजे वह, मंगत राम उर्फ मंगी निवासी गांव रायपुर अराईयां और सुशील कुमार निवासी गांव गामेल जिला माधोपुरा (बिहार) हाल निवासी गांव रायपुर अराईयां निवासी स्टीफन के मंड डेरा पर मौजूद थे। सुशील कुमार अपने मालिक स्टीफन प्रधान के मंड डेरा पर काम करता है। वह तीनों डेरे पर मौजूद थे और मंगी व सुशील कुमार ने शराब पी रखी थी। दोनों किसी बात को लेकर आपस में बहस करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहसबाजी देखते ही देखते झगड़े में बदल गई और तैश में आकर सुशील कुमार ने अपने पास रखी लोहे की रॉड मंगी के सिर पर मार दी। उसके बाद फिर सुशील ने मंगी के सिर पर रॉड से दूसरा वार कर दिया। मंगी के सिर से खून बहने लगा और वह वहीं पर जमीन पर गिर गया। इसके बाद सुशील ने अपने फोन से राज हंस निवासी गांव रायपुर अराईयां को फोन करके बताया कि उसका व मंगत राम के बीच झगड़ा हो गया और उससे मंगत के सिर पर चोट लग गई है। फोन करने के बाद सुशील मौके से चला गया। कुछ देर बाद स्टीफन प्रधान, राज हंस व अजय कुमार पहुंचे तो देखा कि मंगत राम की मौत हो चुकी थी। डीएसपी सुरिंदर पाल ने बताया कि आरोपी सुशील कुमार के खिलाफ थाना ढिलवां में हत्या का केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ढिलवां पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed