फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   krispy Kahra and IG CHEEMA case: police inquiry

जिससे आईजी ने की छेड़छाड़, वो गिरफ्तार!

Tue, 09 Sep 2014 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 09 Sep 2014 05:27 PM IST
विज्ञापन
krispy Kahra and IG CHEEMA case: police inquiry

आईजी (आईटी) गौतम चीमा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली कालोनाइजर दविंदर गिल की पत्नी क्रिस्पी खैहरा के घर देर शाम पुलिस पहुंची। दरअसल शनिवार शाम अफवाह फैल गई कि पुसिल ने क्रिस्पी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जैसे ही खबर मीडिया तक पहुंची। वे भी क्रिस्पी के घर पहुंच गए। तभी मीडिया से रूबरू होते हुए क्रिस्पी ने सारी बात को झूठ बताया।

उन्होंने कहा कि वह पहले ही कह चुकी हैं कि यदि उस पर सुसाइड का केस दर्ज किया जाता है, तो उन चार लोगों पर भी के दर्ज करना होगा, जिनका नाम उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखे हैं।
विज्ञापन

आरोपियों से जान को खतरा बताया

krispy Kahra and IG CHEEMA case: police inquiry

क्रिस्पी के घर पुलिस शारीरिक शोषण मामले की जांच करने पहुंची थी। शनिवार शाम थाना मटौर पुलिस सेक्टर-70 स्थित क्रिस्पी के घर पहुंची और 20 मार्च को हुई घटना से जुड़ी हर बात के बारे में विस्तार से पूछा।

क्रिस्पी ने खुद मीडिया को बताया कि पुलिस ने उनसे जो भी जानने की कोशिश की। उन्होंने सारी बात पुलिस को बता दी है। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी तक तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उनके परिवार को उनसे जान का खतरा है।

शनिवार शाम थाना मटौर की एक टीम क्रिस्पी के घर पहुंची। टीम की अगुवाई एचएचओ राजीव कुमार कर रहे थे। यह टीम क्रिस्पी द्वारा 20 मार्च 2014 को आईजी आईटी गौतम चीमा पर लगाए आरोप की जांच करने के लिए पहुंची थी।

पुलिस ने जुटाए साक्ष्य, बनाई स्कैच

krispy Kahra and IG CHEEMA case: police inquiry

क्रिस्पी ने बताया कि टीम ने उनसे पूछा की आईजी ने उस दिन उनके घर से कौन से दरवाजे खटखटाए थे। दरवाजों के ऊपर जो निशान पड़े थे। उनके बारे में विस्तार से जाना।

इसके अलावा आईजी ने कहां पर बंद किया था। जब दविंदर ने पुलिस को सूचित किया था। तो मौके पर पहुंची पीसीआर पार्टी आईजी के कहने पर कहां से वापस लौट गई थी। यह सब बातें भी पुलिस की टीम ने जानीं।

इसके बाद घटना से जुड़े हर पहलू को भी जाना था। क्रिस्पी ने बताया कि पुलिस ने उनके द्वारा बताई गई बातों के आधार पर नक्शा तैयार किया है। पुलिस ने घटनाक्रम को पूरी तरह से जाना है। पुलिस को घटना वाले दिन के फोटोग्राफ एवं अन्य विवरण भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed