फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   koran and books theft from seminaries and burned in ovens, organically

मदरसे से कुरान और किताबें चोरी कर तंदूर में जलाया, बवाल

Mon, 14 Sep 2015 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Mon, 14 Sep 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
koran and books theft from seminaries and burned in ovens, organically

एक मदरसे से अज्ञात असामाजिक तत्वों ने रात को कुरान और बच्चों को पढ़ाए जाने वाली किताबें चोरी मदरसे के पास के ढाबे के तंदुर में जला दिया। मामला हरियाणा के पानीपत के कुटानी रोड के पास पहलवान चौक स्थित एक मदरसे का है।

विज्ञापन


असामाजिक तत्वों ने रात को कुरान और बच्चों को पढ़ाए जाने वाली किताबें चोरी कर ली। लोगों ने इन किताबों को मदरसे के पास एक ढाबे के पास तंदुर में जला दिया।
विज्ञापन


घटना का पता सुबह चला जब ढाबे वाले ने तंदुर शुरू करने के लिए उसे खोला। सुबह जब लोग मदरसे में पहुंचे तो वहां कुरान और किताबें नहीं थीं। उन्हें पता लगा कि पास के ढाबे में उन्हें जला दिया गया है। मदरसे के लोग ढाबे पर पहुंचे और तंदुर से जले कुरान और किताबों के जले अवशेष निकाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

तंदुर से जले कुरान और किताबों के जले अवशेष निकाले

koran and books theft from seminaries and burned in ovens, organically

जानकारी मिलने के बाद मदरसे के लोग ढाबे पर पहुंचे और तंदुर से जले कुरान और किताबों के जले अवशेष निकाले। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। किला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की।

बंद दुकान में चलता है मदरसा: कुटानी रोड पहलवान चौक के पास पिछले काफी समय से एक बंद दुकान है। इसमें कुछ बच्चे पढ़ने आते हैं। मुस्लिम सुमदाय के लोग यहां नमाज भी अदा करते हैं। मदरसे में आने वाले हाजी शरीफ ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने मदरसे से पवित्र कुरान और बच्चों को पढ़ाने वाली किताबें चोरी कर ली।

जब सुबह मदरसे में आए तो वहां कुरान और किताबें नहीं थी। पता लगा कि पास में एक ढाबे के तंदुर में उन्हें जला दिया गया है।  इस पर समाज के लोगों शहजाद हुसैन, महमूद, अब्दुल माबूद, सर्फुद्दी ने इस घटना के लिए रोष जताया और पुलिस  कार्यप्रणाली पर भी सवाल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed