{"_id":"5ced8a77bdec2207362d2593","slug":"knife-attack-on-havildar-in-panipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान में शराब पीने का किया विरोध, हवलदार नहीं माना तो ढाबा संचालक ने घोंपा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रमजान में शराब पीने का किया विरोध, हवलदार नहीं माना तो ढाबा संचालक ने घोंपा चाकू
Wed, 29 May 2019 12:52 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 29 May 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत के पसीना कला मोड़ स्थित ढाबे पर सोमवार देर शाम को साले के साथ खाना खाने पहुंचे हवलदार को ढाबा मालिक ने शराब पीने से रोका लेकिन वह नहीं माना। जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया है। आरोप है कि ढाबा संचालक ने मालिक के बेटे को बुलाकर हवलदार के साथ मारपीट की। इसके बाद उसके पेट में बाएं तरफ दो बार चाकू घोंप दिया। हवलदार का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीआईए-2 ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
वारदात सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है। मूलरूप से सफीदों के रहने वाले परवेश पुलिस महकमे में हवलदार हैं। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग पानीपत में दुर्गा शक्ति सेवा में है। परवेश पुलिस लाइन में रहते हैं। परवेश का कहना है कि सोमवार को ऊझा में रहने वाला उनका साला नरेंद्र आया था। वह नरेंद्र को छोड़ने उसके घर जा रहे थे।
विज्ञापन
पसीना कलां मोड़ स्थित फिरोज के ढाबे पर वे खाना खाने के लिए रुक गए। किसी बात पर उनका विवाद फिरोज से हो गया। विवाद बढ़ने पर फिरोज ने ढाबे के मालिक जयकरन के बेटे जितेंद्र को बुला लिया। जितेंद्र और फिरोज उन्हें खींचकर पड़ोस में स्थित चिकन कार्नर में ले गए। वहां जितेंद्र ने उनके पेट में दो बार चाकू घोंप दिया।
विज्ञापन
साले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परवेश को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने इस मामले में फिरोज और जितेंद्र को हिरासत में ले लिया है। एसएचओ चांदनीबाग का कहना है कि केस दर्ज कर फरार चल रहे दो आरोपी साबिर और जितेंद्र के भाई दीपक की तलाश की जा रही है।
रमजान में शराब पीने का किया था विरोध
इस मामले में आरोपी फिरोज का कहना है कि परवेश ढाबे पर शराब पी रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया कि रमजान चल रहे हैं, यहां शराब मत पीओ। इसके चलते परवेश ने गाली- गलौज शुरू कर दी। उन्होंने सिवाह में रहने वाले जितेंद्र को बुला लिया। जितेंद्र ने विरोध किया तो परवेश ने उसका गला दबा दिया और धकेलते हुए चिकन कार्नर में ले गए। बचाव में जितेंद्र ने चाकू मार दिया।