फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kidnapping of Little Child by Couple, Arrest

सूनी गोद भरने को उठाया खौफनाक कदम

Mon, 27 Oct 2014 07:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना (लुधियाना) Updated Mon, 27 Oct 2014 07:59 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping of Little Child by Couple, Arrest

जिला खन्ना की पुलिस ने 17 अक्तूबर को दोराहा के नजदीकी गांव राजगढ़ से किडनैप हुए ढाई वर्ष के रोहन कुमार को रविवार लुधियाना के फोकल प्वाइंट की एक इकाई से सुरक्षित बरामद कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले अशोक कुमार तथा उसकी पत्नी राम दुलारी निवासी विराहमपुर जिला बिलासपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है।

अब आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। आरोपी दंपति ने अपनी सूनी गोद भरने के लिए ढाई साल के बच्चे को किडनैप किया था।

बच्चे के घर में किराए पर रहते थे आरोपी

Kidnapping of Little Child by Couple, Arrest

एसएसपी खन्ना गुरमीत सिंह चौहान ने कहा कि 17 अक्तूबर को बच्चे के पिता राकेश ठाकुर निवासी कोट पाली थाना बेलीपट्टी जिला मधुबनी (बिहार) ने अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। वह राजगढ़ में दविंदर सिंह फौजी के मकान में किराए पर रहता है। मामले की एसपी (डी) सतिंदरपाल सिंह की निगरानी में डीएसपी पायल वरिंदरजीत सिंह थिंद द्वारा जांच की गई।

घटना वाली जगह का जायजा लेने पहुंची पुलिस टीम को पता चला कि आरोपी ने किडनैप के तीन दिन पहले ही राकेश ठाकुर के ऊपर वाला कमरा किराए पर लिया था।

पुलिस ने शक के आधार पर उस कमरे की तलाशी ली तो उससे पुलिस को एक करियाने के सामान की पर्ची मिली। इसके आधार पर आरोपियों का ठिकाना पता चला। वहां से पुलिस को व्यक्ति का वोटर कार्ड, एक फोटो, खाली मोबाइल सिम पैकेट बरामद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लाईवुड की फैकट्री में छिपे थे आरोपी

Kidnapping of Little Child by Couple, Arrest

पुलिस टीम ने आरोपियों को 26 अक्तूबर को फोकल प्वाइंट लुधियाना स्थित एक प्लाइवुड फैक्टरी से गिरफ्तार किया। सोमवार को बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।

पूछताछ करने पर पता चला कि अशोक कुमार और राम दुलारी की शादी को 12 साल हो गए थे। उनका कोई बच्चा नहीं था, इसलिए उन्होंने राकेश ठाकुर के बच्चे को किडनैप कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed