फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kidnapping accused commited suicide to jumped ahead of train

फिरोजपुरः अपहरण के आरोपी ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर की खुदकुशी

Thu, 04 Oct 2018 06:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Updated Thu, 04 Oct 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping accused commited suicide to jumped ahead of train
सांकेतिक तस्वीर

पंजाब के फिरोजपुर में अपहरण के आरोपी ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। फिरोजपुर के निजामद्दीन बस्ती से 16 सितंबर को माही(12) का अपहरण हुआ था। आरोपियों ने परिजनों से 22 लाख की फिरौती मांगी थी। इसका आरोप गुरविंदर सिंह पर लगा था। गुरविंदर ने बठिंडा के चंदभान रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


 आरोपी के खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया हुआ था और आरोपी पिछले 18 दिन से भगोड़ा था। जीआरपी बठिंडा के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने गुरविंदर सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी बस्ती निजामद्दीन की खुदकुशी करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन

मोगा पुलिस ने बच्चे को किया था बरामद

Kidnapping accused commited suicide to jumped ahead of train
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेंमो

पुलिस सूत्रों के मुताबिक माही उर्फ शेर सिंह (12) को गुरविंदर सिंह ने 16 सितंबर को घर के बाहर खेलते समय अगवा किया था। बच्चे को अगवा कर गुरविंदर उसे मोगा के मोहल्ले स्थित एक घर में किसी महिला के पास छोड़ आया था। माही बहुत रो रहा था। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आकर घर को किसी तरह खोला, तो देखा कि माही के साथ एक महिला मौजूद थी। 

पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि गुरविंदर सिंह उसके पास बच्चे को छोड़कर गया है। मोगा पुलिस ने बच्चे के माता-पिता को फोन कर मोगा बुलाया और बच्चा उनके हवाले किया। उसके बाद थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने माही के पिता जगरूप सिंह के बयान पर आरोपी गुरविंदर सिंह समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। 

जगरूप ने पुलिस को बताया था कि आरोपी ने उन्हें फोन कर धमकी दी थी कि उन्हें 22 लाख रुपये नहीं दिए तो उनके बच्चे को जान से मार देंगे। 16 सितंबर की रात दस बजे के करीब आरोपियों का टेलीफोन आना था कि पैसे कहां और किसे देने हैं। उससे पहले मोगा पुलिस ने बच्चे को ढूंढ लिया। पुलिस का कहना है कि अपहरण में गुरविंदर सिंह के नाम का खुलासा होने के बाद से वह फरार है। पुलिस गुरविंदर की तलाश कर रही थी। बुधवार को पता चला कि गुरविंदर ने चंदभान रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन तले आकर खुदकुशी कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed