फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kidnapped young man, asked for a ransom of Rs one lakh

युवक किडनैप, एक लाख रुपये फिरौती मांगी

Tue, 17 Dec 2013 10:11 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 17 Dec 2013 10:11 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped young man, asked for a ransom of Rs one lakh

सेक्टर-16 से दो दिन पहले बगैर बताए घर से गायब हुए युवक का मामला अब किडनैपिंग में तब्दील हो गया है। क्योंकि सोमवार को युवक को छोड़ने की एवज में एक लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।

विज्ञापन


फिरौती का फोन किडनैप हुए युवक के फोन से ही आया। इस कॉल के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

शनिवार को जोगिंदर सिंह (21) अपने घर पर कुछ बताए बगैर कहीं चला गया था। सोमवार को उसके मोबाइल नंबर से दो बार फोन आया और एक लाख रुपये फिरौती की मांग की गई।
विज्ञापन


करीब तीन माह पहले भी सेक्टर-14 थाने में इस तरह का एक मामला दर्ज हुआ था। सेक्टर-8 में रहने वाले एक स्टूडेंट्स ने अपने दोस्त के साथ मिलकर किडनैपिंग का खेल रच डाला था। पुलिस इस मामले को भी ऐसा ही मामला मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोगिंदर का मोबाइल दो दिनों तक बंद आ रहा था, लेकिन सोमवार को यह फोन दो बार ऑन हुआ। इसके बाद उसके परिजनों को फोन आया।

जोगिंदर की मां लीलावती ने बताया कि उसका बेटा दो दिन पहले सुबह करीब 10 बजे घर से गया था। इसके बाद शाम को घर वापस नहीं आया। वह सेक्टर 8 में बाइक और गाडियों पर सीट कवर चढ़ाने का काम करता था। इस लिए वहां भी तलाश की गई, लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। इसलिए परिजनों के साथ-साथ पुलिस भी इसे घर से कहीं जाने का मामला मान रही थी। अब फिरौती की कॉल आने पर पुलिस हरकत में आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed