फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnapped man dead body found in mountain of rajasthan

हरियाणा के युवक की हत्या कर राजस्थान में फेंका

Mon, 24 Aug 2015 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, मंडी अटेली,नारनौल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, मंडी अटेली,नारनौल(हरियाणा) Updated Mon, 24 Aug 2015 06:10 PM IST
विज्ञापन
kidnapped man dead body found in mountain of rajasthan

हरियाणा के नारनौल जिले के गांव अटेली से अपहरण किए गए युवक का शव राजस्थान के गांव गुगड़िया के जंगलों में स्थित पहाड़ी पर मिला। राजस्थान पुलिस ने शव कब्जे में लेकर इसकी सूचना जिला मुख्यालय को दी।

विज्ञापन


डीएसपी कनीना ताहिर हुसैन और अटेली थाना प्रभारी विजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। शव का बहरोड़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। हत्यारोपी मरने वाले युवक के गांव के हैं। इस कारण गांव में पुलिस तैनात कर दी है। पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ जिला रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के पुलिस जवान दिन भर तैनात रहे।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब 9 बजे गांव अटेली के आधा दर्जन युवकों ने घर में घुसकर अशोक का अपहरण कर लिया था। युवक के पिता सुभाष की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने डीएसपी मुख्यालय राजेश कुमार, डीएसपी ताहिर हुसैन, डीएसपी महेश कुमार और डीएसपी विवेक कुमार के साथ सर्च अभियान किया। क्षेत्र के गांव बिहाली, रामपुरा, कांटी की पहाड़ियों तथा जंगलात (बणी) में तलाश होती रही, लेकिन रविवार रात तक युवक का सुराग नहीं लगा।

युवक के पिता ने गांव निवासी ओमाकांत, हरबिंद्र, बिल्लू, बिरेंद्र और देव पर अपहरण का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि अपहरणकर्ताओं ने अशोक की हत्या करने के बाद शव राजस्थान के गांव गुगड़िया के जंगलों में डाल दिया।

खुलासा न हो हत्यारों ने शव को पत्थरों से दबा दिया

kidnapped man dead body found in mountain of rajasthan

शव पत्थरों के नीचे डाला: हत्या का खुलासा न हो इसलिए शव को पत्थरों से दबा दिया गया, लेकिन सोमवार सुबह वहां पशु चराने वालों ने शव देखा। इसकी सूचना फैल गई। वहीं जिला पुलिस भी अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लगातार तलाश में जुटी थी।

परिजनों ने की शिनाख्त: सूचना मिलते ही अटेली पुलिस भी मौके पर पहुंची। शिनाख्त के लिए परिजनों द्वारा बताए गए कपड़ों और हाथ में श्रीभगवान खुदा होने के कारण अशोक की शिनाख्त हो पाई। जैसे-जैसे यह सूचना क्षेत्र के लोगों को मिली मृतक के परिजन व उनके सहयोगी बहरोड़ अस्पताल में पहुंचे।

युवक को नहीं बचा पाई पुलिस: अपहरण के बाद मात्र दस मिनट में ही अशोक के घर पहुंची पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। इसके बाद भी पुलिस उसे जिंदा नही बचा पाई। क्षेत्र के लोगों में चर्चा है कि पुलिस हर तथ्यों में सुराग लगाने में सक्षम होने के बावजूद सुभाष के  परिवार के चिराग को बुझने से नहीं बचा पाई। वहीं हत्यारोपियों का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पा रही है।

नवंबर में हुई थी शादी: अशोक की नवंबर में ही राजस्थान जिला अलवर में शादी हुई थी। उसने कभी सपने में भी नही सोचा था कि शादी के बंधन में बंधने के बाद मात्र कुछ माह में ही उसे इस संकट से जूझना पड़ेगा। अशोक अपने माता-पिता के इकलौता बेटा था। जिससे  अपहरण कर्ताओं ने मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed