फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kidnaping_rape_court_10 year jail

किडनैपिंग, रेप के प्रयास में 10 साल कैद

Thu, 21 Nov 2013 09:26 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 21 Nov 2013 09:26 AM IST
विज्ञापन
Kidnaping_rape_court_10 year jail
नाबालिग लड़की की किडनैपिंग, रेप के प्रयास व फोर्जरी मामले के एक दोषी को 10 साल कैद व एक लाख 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन


अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत से किडनैपिंग के लिए 10 साल कैद और 50 हजार जुर्माना, रेप के प्रयास में पांच साल कैद व 50 हजार जुर्माना, धोखा देने के लिए फोर्जरी पर तीन साल कैद व पांच हजार जुर्माना और फर्जी दस्तावेज को असली बताकर इस्तेमाल करने पर तीन साल कैद व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई।

पिंजौर थाने में हेमंत के खिलाफ एक नाबालिग को किडनैप करने का मामला 2 जून 2012 में दर्ज हुआ था। दो दिन बाद पुलिस ने हेमंत व लड़की को रिकवर कर लिया था।

जिस वक्त हेमंत ने इस वारदात को अंजाम दिया था, वह हिमाचल में लूट व हत्या के मामले में सजा काट रहा था और पैरोल पर आया था। इसी बीच वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन


जब कोर्ट में ट्रायल चला तो पीड़ित लड़की ने हेमंत के साथ शादी करने की इच्छा जताई, लेकिन नाबालिग होने की वजह से कोर्ट ने इजाजत नहीं दी। हालांकि, हेमंत के खिलाफ रेप का मामला दर्ज था, लेकिन ट्रायल में यह रेप के प्रयास में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जब हेमंत को गिरफ्तार किया था तो उससे एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला था, जो उसके भाई का था, लेकिन हेमंत ने फोर्जरी कर अपनी फोटो लगा रखी थी।

सुप्रीम कोर्ट में है अपील
लूट व हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहे हेमंत ने सुप्रीम कोर्ट में अपील कर रखी है। अगर वहां से उसे राहत नहीं मिलती है तो उसे अब हुई दस साल की सजा अलग से काटनी होगी।


क्योंकि उम्रकैद दूसरे राज्य यानी हिमाचल की कोर्ट से हुई है, जबकि अब दस साल की सजा हरियाणा की कोर्ट से हुई है। हेमंत अलग-अलग राज्यों में दोषी है। लिहाजा, सजा भी अलग-अलग काटनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed