फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnap, rape and forcibly marriage with collage girl in karnal

'मुंहबोला मामा', किडनैप, रेप और शादी, पीड़िता की आपबीती

Fri, 26 Feb 2016 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Fri, 26 Feb 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
kidnap, rape and forcibly marriage with collage girl in karnal

'मुंहबोले मामा' की कारस्तानी, कॉलेज छात्रा का किडनैप कर रेप किया और फिर जबरन शादी के बाद बंधक बनाकर रखा, सुनिए पीड़िता की जुबानी। मामला हरियाणा के करनाल का है।

विज्ञापन


यहां कॉलेज की एक छात्रा का कॉलेज के बाहर से अपहरण करने, दुष्कर्म और जबरदस्ती से शादी के बाद उसे बंधक बनाकर रखने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिकायत के बाद महिला पुलिस थाने ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाशी में जुट गई है।
विज्ञापन


मामला आठ दिसंबर, 2015 का है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि आरोपी संजीव उसकी मां का मुंहबोला भाई बना हुआ है। छात्रा ने बताया कि वह बीए फर्स्ट ईयर में पढ़ती है और निसिंग के एक कॉलेज में पेपर देने के लिए गई थी। आठ दिसंबर को आरोपी संजीव ने उसका अपहरण कर लिया और उसे अज्ञात स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाने को दी शिकायत, पांच आरोपियों पर केस

kidnap, rape and forcibly marriage with collage girl in karnal

इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती शादी की गई व उसके पहले कैथल के गांव में बंधक बनाकर रखा और बाद में औंगद में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई व जान से मारने की धमकी भी दी।

छात्रा का कहना है कि वह किसी प्रकार उनके घर से निकल आई और निसिंग थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी। 11 फरवरी को दी गई शिकायत के बाद निसिंग थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इस पर महिला थाने को दी शिकायत के बाद पांच आरोपी संजीव, राजबीर, कुशुम, खेमो देवी व अशोक कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी देवी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed