{"_id":"43aee9f469bf68f6b2d7d26d41764b39","slug":"kidnap-of-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर भगा ले गया नाबालिग को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर भगा ले गया नाबालिग को
अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 11 Jan 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
नयागांव में एक युवक एक नाबालिग लड़की को विवाह का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया।
विज्ञापन
जब लड़की के घर वालों को घटना का पता चला तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर युवक और उसके माता पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लड़की के आदर्श नगर निवासी पिता राधे शाम ने अपन शिकायत में बताया है कि उसकी लड़की नीशा(बदला हुआ नाम) नाबालिग है।
8 जनवरी को बलजीत सिंह नामक युवक उसकी लड़की को विवाह का झूठा झांसा देकर अपने साथ ले गया। इस पूरे मामले में बलजीत के पिता सुरिंदर पाल और माता जसपाल कौर भी शामिल है।
विज्ञापन
यह सारी कार्रवाई उनकी मिलीभगत से ही हुई है। पुलिस ने इस संबंधी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।