{"_id":"9ca84117ac732e966bce4940199327fa","slug":"kidnap-of-man-and-made-eunuch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर बनाया किन्नर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर बनाया किन्नर
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी(हरियाणा)
Updated Sun, 11 Oct 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले बुड़िया चुंगी से एक व्यक्ति को अगवा कर किन्नर बनाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। शहर पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जगाधरी की विशाल कॉलोनी निवासी साबिर ने बताया कि वह शादी ब्याह में डांस करता है। उसके घर के पास ही कुछ किन्नर रहते हैं, जिनसे उसकी जान पहचान थी। शुक्रवार सुबह एक किन्नर का फोन आया और उसने उसे बुड़िया चुंगी के पास बुलाया। किन्नर ने बताया कि रामलीला में डांस का काम दिलवा देगा।
विज्ञापन
वह कुछ देर बाद बुड़िया चुंगी पहुंच गया और वहां दो तीन किन्नर मौजूद थे। पीड़ित ने बताया कि बुड़िया चुंगी के पास उसे आरोपियों ने कार में बिठा लिया। इस दौरान उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी, जिसके पीकर वह बेसुध हो गया। शनिवार को उसे होश आया तो वह रेलवे स्टेशन यमुनानगर-जगाधरी में था।
विज्ञापन
वहां से उसने अपने परिजनों से संपर्क किया और घर पहुंचा। इस दौरान उसे होश आया तो उसने देखा कि आपरेशन कर उसे किन्नर बना दिया गया। यह बात घर जाकर उसने परिजनों को बताई। इसके बाद रविवार सुबह परिजन शिकायत लेकर महिला थाने में पहुंचे, जहां से शहर जगाधरी थाने में शिकायत देने की बात कही।
बुड़िया चौकी इंचार्ज जसबीर सिंह ने बताया कि युवक साबिर की शिकायत पर तीन आरोपियों व एक डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की मेडिकल जांच भी करवाई गई है।