{"_id":"2c1d49099f71b9e6a9942dca6844d0ae","slug":"kidnap-of-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल गाड़ी से आई महिला, उठा ले गई जीवन को ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाल गाड़ी से आई महिला, उठा ले गई जीवन को
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 03 Dec 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा स्थित शिवालिक पार्क से रविवार को एक वर्षीय मासूम का अपहरण हो गया। अपहरण करने वाली महिला बताई जा रही है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जीत बहादुर मनीमाजरा स्थित शिवालिक पार्क के पास किराए के मकान में रहते हैं। वे मूलरूप से नेपाल के रहने वाले हैं। जीत बहादुर कोयला डिपो में काम करते हैं। उनके दो बच्चे हैं। सात वर्षीय सुरेश और एक वर्षीय जीवन।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, रविवार को करीब दो बजे सुरेश छोटे भाई जीवन को लेकर शिवालिक पार्क गया था। सुरेश के अनुसार, लाल गाड़ी से वहां एक महिला आई और सुरेश को दुकान से चॉकलेट लाने के लिए पैसे दिए। जब सुरेश चॉकलेट वहां लौटा तो महिला वहां नहीं थी और उसका भाई जीवन भी वहां नहीं था। उसने आसपास खेल रहे बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि वो महिला जीवन को ले गई।
विज्ञापन
सुरेश ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी मां को दी। परिजन तुरंत पार्र्क पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही महिला और बच्चे की तलाश की। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। इसके बाद जीत बहादुर ने मनीमाजरा थाना पुलिस में जीवन के अपहरण की शिकायत दी।
मोहाली में भी ऐसे ही हुआ था बच्चे का अपहरण
पिछले महीने ऐसे ही मोहाली के फेज-9 से आठ साल के बच्चे मेहरम का अपहरण हुआ था। मोहाली पुलिस ने शुरू में मामले को पारिवारिक विवाद मानते हुए गंभीरता नहीं दिखाई। बाद में काफी खोजबीन करने के बाद बच्चे का शव मिला था।
...तो क्या अब पार्क सुरक्षित नहीं
ट्राइसिटी के पार्कों में खेलते बच्चों के गायब होने के बाद लोग काफी सहमें हुए है। परिजनों के मन में पार्क की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।