फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnap of 2 minor girls and brutally gang rape

दो नाबालिगों को किडनेप कर 6 ने किया गैंगरेप

Sun, 23 Aug 2015 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कपूरथला(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Sun, 23 Aug 2015 05:31 PM IST
विज्ञापन
kidnap of 2 minor girls and brutally gang rape

कपूरथला में एक ही दिन 2 नाबालिग लड़कियों का किडनैप कर गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो थानों की पुलिस ने एक महिला सहित सात आरोपियों को नामजद किया है। इनमें से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पहले मामले में पीड़ित 17 वर्षीय लड़की के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वीरवार रात आठ बजे उसकी बेटी स्कूटी पर चारबत्ती चौक के पास बर्गर लेने गई थी। एक मारुति कार उसके पास आकर रुकी और उसमें उसकी भाभी बैठी हुई थी। उसके साथ कार में उसकी भाभी के दो जीजा भी सवार थे।
विज्ञापन


उन लोगों ने उसकी बेटी को जबरन कार में बिठा लिया और वहां से चले गए। काफी देर तक जब उसकी बेटी घर नहीं लौटी तो उन्होंने थाना सिटी में रिपोर्ट दर्ज करवा दी और खुद अपने स्तर पर भी बेटी की तलाश शुरू की। रात करीब साढ़े बारह बजे उनकी बेटी लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसे उसकी भाभी कार में बिठाकर ले गई थी। वहां पर दो अज्ञात लोग पहले से मौजूद थे। वहां पर भाभी के जीजा व उनके दो अन्य साथियों ने उससे रेप किया। इसके बाद उसे दाना मंडी के पास छोड़ दिया।

सो रही किशोरी को उठा ले गए 2 भाई की दरिंदगी

kidnap of 2 minor girls and brutally gang rape

दाना मंडी के पास उसकी स्कूटी खड़ी थी और वह घर आ गई। इसके बाद उन्होंने थाना सिटी की पुलिस को सूचित किया और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। इस समय पीड़ित सिविल अस्पताल में भर्ती है।

डीएसपी सब-डिवीजन महिंदर सिंह और थाना सिटी के एसएचओ अश्विनी कुमार ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। एसपी-इंवेस्टीगेशन जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि पीड़िता के बयान पर महिला सहित पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

दूसरा मामले में छत पर अपने परिवार के साथ सो रही एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को दो भाई कुलबीर सिंह और गुरमीत सिंह उठाकर ले गए और उससे रेप किया। लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी उनके साथ छत पर सो रही थी। दोनों आरोपी उसे जबरन उठाकर ले गए।

उसके बेटे ने उन्हें देख लिया और उनका पीछा किया, लेकिन उनका पता नहीं चला। गांव में तलाश की तो उनकी बेटी खून से लथपथ हालत में मिली। उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में उससे दुराचार की पुष्टि हुई है। थाना कोतवाली की पुलिस ने दोनों सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी कुलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed