{"_id":"57502f184f1c1b7d2f108b54","slug":"kidnap-and-rape-of-woman-in-tarantaran","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के बाद युवक फोन कर परिजनों को बोला, अब जो बिगाड़ना है बिगाड़ लो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के बाद युवक फोन कर परिजनों को बोला, अब जो बिगाड़ना है बिगाड़ लो
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
Updated Fri, 03 Jun 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने युवती को किडनैपर कर रेप किया और फिर उसके परिजनों को फोन करके कहा, मैंने रेप किया जो बिगाड़ना है, बिगाड़ लो। वारदात पंजाब के तरनतारन के गांव डियाल राजपूतां का है। थाना सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तारी लिए छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित युवती (19) ने बताया गांव डियाल राजपूतां निवासी सुरिंदर सिंह छिंदू पुत्र कुलदीप सिंह उस पर गलत नजर रखता था। उसके परिजनों सुरिंदर को चेतावनी भी दी थी। इस पर सुरिंदर सिंह ने युवती का उसके गांव से मंगलवार को तेजधार हथियारों के बल पर अपहरण कर लिया और अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इस बाद आरोपी ने युवती के परिजनों को फोन किया और कहा मैंने आपकी लड़की के साथ रेप किया है, जो कुछ बिगाडना है, अब बिगाड़ लो। थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी सुरिंदर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रही एएसआई कर्मजीत कौर ने बताया कि पीड़िता का सरकारी अस्पताल से मेडिकल करया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है।