फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   kidnap and gang rape with young girl of bihar in rewari

बिहार की युवती को नौकरी दिलाने के बहाने बंधक बना 3 दिन तक गैंगरेप

Tue, 28 Jun 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी/कोसली(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी/कोसली(हरियाणा) Updated Tue, 28 Jun 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
 kidnap and gang rape with young girl of bihar in rewari
रेप - फोटो : DEMO Pics

कोसली थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में मूल रूप से बिहार की रहने वाली युवती को जीजा-साले तीन दिन तक बंधक बनाकर अपनी हवस का शिकार बनाते रहे। मौका पाकर पीड़िता द्वारा कंट्रोल रूम पर सूचना देने के बाद रविवार देर रात पुलिस लोकेशन ट्रेस कर मौके पर पहुंची और पीड़िता को छुड़वाते हुए आरोपी जीजा-साले को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रेवाड़ी कंट्रोल रूम से कोसली थाना पुलिस को सूचना मिली कि कोसली शहर के आसपास एक कालोनी में किसी महिला को बंधक बनकर रखा हुआ है और उसके साथ लगातार तीन दिन से दुराचार हो रहा है। मामले की जानकारी पर कोसली थाने की पुलिस टीम सादे कपड़ों में एरिए की अलग-अलग कालोनियों में लड़की की खोजबीन में लग गई।
विज्ञापन


देर रात युवती को बरामद करने के बाद पुलिस ने मूल रूप से त्रिपुरा निवासी साले राजू और महेंद्रगढ़ के सीलम गांव निवासी उसके जीजा लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि लाल सिंह आस्था कालोनी स्थित मकान को अपने गोरखधंधों के लिए ही इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर सेल ने बताई मकान की लोकेशन
पुलिस टीमें सादे कपड़ों में युवती को खोज ही रही थीं कि साइबर क्राइम टीम ने मोबाइल की लोकेशन नठेड़ा की ओर की बताई। टीम रवाना होते ही कुछ देर में एरिए की लोकेशन भी भेज दी गई। कुछ ही देर में पुलिस आस्था कालोनी पहुंची और वहां एक मकान में बंधक बनाई गई युवती को खोज निकाला।

काम की तलाश में युवती आई थी दिल्ली

 kidnap and gang rape with young girl of bihar in rewari
रेप - फोटो : Demo pic

मेडिकल कराने के बाद युवती ने पुलिस को बताया कि वह बिहार की रहने वाली है और काम की तलाश में दिल्ली आई थी। यहां उसे त्रिपुरा का रहने वाला राजू मिला और उसे काम दिलाने का बहाने कोसली ले आया। जहां उसने अपने जीजा के साथ मिलकर उसे बंधक बनाया और तीन दिन तक लगातार गैंगरेप किया। 

मोबाइल छूटने पर हुआ मामले का खुलासा
रविवार को राजू और लाल सिंह युवती को बंधक बनाए मकान में ही अपना मोबाइल फोन भूलकर चले गए। मौका मिलते ही युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि आरोपी जीजा-साले इस मकान को अपने ऐसे ही कामों को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल करते थे। यह भी बताया जा रहा है कि जीजा-साले महिलाओं की खरीद-फरोख्त से जुड़ा धंधा करते थे।

नरेंद्र सिंह, एसएचओ, कोसली थाना ने बताया कि पीड़ित युवती को बरामद करने के साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed