फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnap and gang rape with young girl

'बेवफा' आशिक, दोस्तों से कराया 2 साल तक रेप

Tue, 07 Oct 2014 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Tue, 07 Oct 2014 05:25 PM IST
विज्ञापन
kidnap and gang rape with young girl

दो साल बाद पंजाब के बटाला से बरामद की गई युवती ने पुलिस के सामने जब आपबीती सुनाई तो चौंकाने वाली कहानी सामने आई। सोमवार को पुलिस ने बरामद युवती को पत्रकारों के सामने पेश किया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि उसे अगवाकर पंजाब के अन्य शहरों के अलावा और दिल्ली में भी रखा गया था। उसे अगवा करने वालों में दो महिलाओं समेत छह लोग शामिल थे। इस बीच उसके साथ दुराचार होता रहा। आखिरकार किसी प्रकार वह दो साल बाद अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर भागने में कामयाब रही।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में एक आरोपी को काबू कर लिया गया है। जबकि शेष फरार हैं। डीएसपी सिटी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग युवती के अपहरण के मामले में हरजीत कौर निवासी चौधरीवाल (बटाला) को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह वर्ष 2010 में अपनी मां के साथ अमृतसर एक धार्मिक स्थल पर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर में कमरा लेकर रेप

kidnap and gang rape with young girl

धार्मिक स्थल के करीब उसका दीपक ठाकुर निवासी मुकेरियां से मुलाकात हो गई। बाद में यह मुलाकात मित्रता में बदल गई। एक वर्ष तक दोनों की फोन पर बातचीत जारी रही। इसके बाद दीपक ने अमृतसर आने के लिए उसे पठानकोट बस स्टैंड पर बुलाया।

वहां उसके दोस्त अमरजीत ने आकर उसे अपने साथ ले जाने की बात की। युवती अमरजीत के साथ बस से अमृतसर आ गई। पीड़िता ने बताया कि दीपक के न मिलने पर अमरजीत ने अमृतसर में एक कमरा लेकर उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता किसी तरह अमरजीत के चंगुल से बचकर अमृतसर से काला बकरा (जालंधर) में हरजीत कौर के पास पहुंची।

वह पहले पठानकोट में पीड़िता के पड़ोस में रहती थी। डीएसपी ने बताया कि हरजीत कौर ने अपने रिश्तेदार जसविंद्र के घर पर पीड़िता को जबरदस्ती कुछ माह तक रखा। इसके बाद उसे अपने किसी संबंधी के पास दिल्ली भेज दिया। उसे आठ माह तक दिल्ली में रखा गया।

इसी बीच हरजीत कौर कई बार पठानकोट आई, लेकिन उसके बारे में पीड़िता के अभिभावकों को जानकारी देना मुनासिब नहीं समझा। जब आरोपियों द्वारा पीड़िता को बटाला लेकर आया गया तो सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed