फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnap and gang rape, pretending of vicious woman

पैसे ठगने के लिए महिला ने कर डाली शर्मनाक करतूत

Tue, 25 Aug 2015 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Tue, 25 Aug 2015 05:26 PM IST
विज्ञापन
kidnap and gang rape, pretending of vicious woman

यमुनानगर में रुपये ऐंठने के लिए एक शातिर महिला ने रची साजिश। दरअसल रुपये ऐंठने के लिए एक महिला ने पहले तो अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण का नाटक रचाया और शिकायत पुलिस को दी।

विज्ञापन


दो दिन बाद महिला ने दो बच्चों की मां को अपनी बेटी बना पुलिस के सामने पेश किया और तीन युवकों द्वारा रेप करने का सवांग रचा। लेकिन बेटी बनी महिला अपनी उम्र के कारण शक के घेरे में आ गई और सवालों में उलझ गई और मामले का कलई खुल गई। शातिर वारदात हरियाणा के यमुनानगर में एक महिला ने रची।
विज्ञापन


जांच के बाद पुलिस ने अपहरण का मामला रद कर दिया और रुपये ऐंठने के षड्यंत्र में संलिप्त तीन महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
पिछले सप्ताह अंबाला के गांव जंडली निवासी महिला ने जगाधरी सिटी पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह अपनी बहन और 15 वर्षीय बेटी के साथ पीलिया की दवा लेने आई थी। दवा लेकर जब वह लौट रही थी तो उसकी बेटी ने टॉयलेट जाने की बात कही। जिस पर उसने जगाधरी मिलिट्री ग्राउंड के पास बेटी को टॉयलेट के लिए भेज दिया।

महिला ने पुलिस को बताया था कि वहां से उसकी बेटी लापता हो गई। इस संबंध में जगाधरी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था।

बेटी के लापता होने के दो दिन बाद शिकायतकर्ता महिला एक युवती के साथ थाना जगाधरी में पेश हुई और बताया कि युवती उसकी नाबालिग बेटी है जिसका मिलिट्री ग्राउंड से अपहरण कर तीन युवकों ने रेप कर छोड़ दिया। घर पहुंचकर उसकी बेटी ने आपबीती बताई।

तीन महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

kidnap and gang rape, pretending of vicious woman

फूल गए थे पुलिस के हाथ-पांव: बता दें कि मिलिट्री ग्राउंड थाना शहर जगाधरी की बगल में ही स्थित है। वहां से किशोरी का अपहरण होना और फिर उससे सामूहिक दुष्कर्म होने की बात सुनते ही थाने में हड़कंप मच गया।

चाह कर भी यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही थी इस तरह किशोरी का अपहरण और फिर उससे दुष्कर्म। इस पर पुलिस ने सहजता से काम लिया, जिसके बाद सारे मामले की कलई खुल गई।

यूं आई शक के घेरे में युवती: पुलिस को दी अपहरण की शिकायत में महिला ने अपनी बेटी की उम्र 15 वर्ष बताई थी। दो दिन बाद जब महिला सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत लेकर एक युवती के साथ पहुंची थी। महिला ने पुलिस को बेटी की कोई फोटो नहीं दी थी। जिस कारण महिला की नाबालिग लड़की की पहचान का सवाल ही नहीं था।

लेकिन शिकायत में लापता लड़की किशोरावस्था में थी और थाने में पेश युवती की आयु बहुत अधिक लग रही थी। पुलिस को शक होते देर न लगी। युवती ने बताया कि महिला उसे लालच देकर अपने साथ लेकर आई थी। उसकी आयु 25 साल है और वह दो बच्चों की मां है। फिर तो सारा मामला पुलिस के सामने आया गया।

पुलिस ने महिला द्वारा दी गई अपहरण की शिकायत रद दी। वहीं उक्त महिला व उसकी दो अन्य महिला साथियों सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, षड्यंत्र रचने की सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed