फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kashmiri student says pakistan zindabad, fight other student, traffic jam, six injured

कश्मीरी छात्रों के पाक समर्थक नारों से बवाल

Thu, 28 Aug 2014 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालड़ू(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, लालड़ू(मोहाली) Updated Thu, 28 Aug 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
kashmiri student says pakistan zindabad, fight other student, traffic jam, six injured

पंजाब में मोहाली के लालड़ू इलाके में स्थित स्वामी परमानंद कॉलेज के छात्रावास में मंगलवार देर रात क्रिकेट मैच देखते समय बवाल हो गया। मैच श्रीलंका-पाकिस्तान के बीच रहा था।

विज्ञापन


पाक समर्थक नारेबाजी के कारण मारपीट और तोड़फोड़ की घटना में छह छात्र घायल हो गए। घायलों में पांच विद्यार्थी पूर्वांचल और एक कश्मीर का रहने वाला बताया गया है। बाद में बुधवार को पूर्वांचल के छात्रों ने कश्मीरी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। तनाव को देखते हुए प्रबंधन ने कालेज को दस दिन के लिए बंद कर दिया है।

विज्ञापन

पाक समर्थक नारों पर कश्मीरी और अन्य छात्र भिड़े

kashmiri student says pakistan zindabad, fight other student, traffic jam, six injured

पूर्वांचल के छात्रों का आरोप है कि श्रीलंका-पाकिस्तान मैच के दौरान कल रात नौ बजे कश्मीरी छात्रों ने पाक समर्थक नारे लगाए, जिससे तनाव बढ़ा; जबकि कश्मीरी छात्रों ने इसे बदनाम करने की साजिश बताया है। उनका आरोप है कि हॉस्टल वार्डन ने गाली गलौज की, जिससे झगड़ा हुआ। लेकिन कॉलेज प्रबंधकों ने भी ऐसी किसी नारेबाजी से इंकार किया है। असुरक्षा की भावना से ग्रस्त कश्मीरी छात्रों ने हॉस्टल ही नहीं, कॉलेज छोड़ने तक की बात कही है।

मामले की नजाकत को देखते हुए एसएसपी इंद्रमोहन भट्टी, एसडीएम संजीव कुमार एवं एसपी अनिल शर्मा ने भी कॉलेज का दौरा किया। पुलिस ने जाम लगाने वाले कुछ सियासी नेताओं समेत उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed