{"_id":"22c7db85293a93f2e1b00ace73eb8300","slug":"karnal-village-honour-killing-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल की फुटेज से सामने आएगा ऑनर किलिंग का सच ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल की फुटेज से सामने आएगा ऑनर किलिंग का सच
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Tue, 27 May 2014 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भैणी कलां के प्रेमी जोडे़ की ऑनर किलिंग के मामले के पेंच पुलिस के लिए मुसीबत बन सकते हैं। ऑनर किलिंग के तीन आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बावजूद पुलिस किसी अन्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी। ऑनर किलिंग हुए भी एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन अब तक किसी चौथे व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
चर्चा है पूरे मामले में कुछ पेंच ऐसे फंसे पडे़ हैं, जिन्हें पुलिस अभी शायद छेड़ नहीं रही है। ग्रामीण इलाके में भी लोग दबी जुबान में साफ बोल रहे हैं कि होटल की फुटेज सब कुछ बयां कर रही है। आरोपियों के खुलासे से लेकर घटना को अंजाम देने में प्रयोग की गई गाड़ियों तक का राज खुल सकता है।
विज्ञापन
बताते हैं कि पुलिस ने होटल की फुटेज अपने कब्जे में ले रखी है। दूसरी ओर इस मामले में मंगलवार को कुछ लोग एसपी से मिले है। उन लोगों ने एसपी से कुछ लोगों को निर्दोष बताते हुए उन पर कार्रवाई नहीं करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
एक सप्ताह पूर्व 20 मई को गांव भैणी कलां में एक ही जाति और एक ही गौत्र के मनोज उर्फ मन्नु और किरण घर से चले गए थे। सूचना मिलने पर दोनों के परिवार के लोगों ने कुरुक्षेत्र के एक होटल से पकड़ा था। परिवार के लोगों के साथ कुछ गांव के लोग और रिश्तेदार भी थे। यह कौन लोग थे। इसका खुलासा होटल की फुटेज से सहज होने की संभावना है।
बिना फुटेज के सबूत के इस मामले में कोई बोलने वाला नहीं है। ऐसे हाल में पूरा मामला पुलिस के लिए संभवतया सिरदर्द बना हुआ है। अभी नहीं लगता कि पुलिस इस पेंच को खोलने में पूरी तरह कामयाब हुई हो। वरना ऐसा कुछ नहीं है कि पुलिस आरोपियों को एक सप्ताह तक भी गिरफ्तार नहीं कर सके। अभी तक पुलिस तीन लोगों को गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल भिजवा चुकी है, लेकिन इन्हीं परिवारों के अन्य लोगों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।
उधर इस मामले के संबध में कुछ लोग मंगलवार को एसपी से मिले। वह लोग एसपी और डीसी से मिलने आए थे। उन लोगों ने निर्दोष लोगों को इस कार्रवाई से बचाने का आग्रह किया है।
दोषी को छोड़ेंगे नहीं, निर्दोष को छेड़ेंगे नहीं
मामला बेहद गंभीर है। पुलिस अपने तरीके से काम कर रही है। अभी डीएनए टेस्ट होने में समय लगेगा। कुछ लोग एसपी से मिले हैं, लेकिन कानून के मुताबिक जो कुछ बनता है, किया जाएगा। नाजायज किसी को नहीं फंसाया जाएगा, लेकिन दोषी को छोड़ा भी नहीं जाएगा। इस मामले में भी पुलिस पूरी तरह निष्पक्षता से काम कर रही है। उम्मीद है अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
बलजिंद्र सिंह, डीएसपी, इंद्री (करनाल)