फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   karnal mother son killed man

बेटे के साथ मिलकर मार डाला पति, बोरे में डाल जला दिया शव, कसूर बस इतना था

Thu, 10 May 2018 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Thu, 10 May 2018 11:23 AM IST
karnal mother son killed man
murder
एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति को मार डाला और बोरे में डालकर जला दिया शव। उसका कसूर बस इतना सा था। मामला हरियाणा के करनाल का है। निसिंग के गांव गोंदर में एक एकड़ जमीन बेचकर पुरानी कंबाइन खरीदने से नाराज पत्नी और बेटे ने किसान की हत्या कर दी। बाद में शव को बोरी में डाल खेत में ले जाकर जला दिया।


शव पूरी तरह से नहीं जल पाया। सुबह ग्रामीणों ने अधजला शव देखकर पुलिस को सूचित किया। मृतक के भाई धर्मपाल ने पुलिस को बताया कि उसके भाई राजपाल उर्फ राजू (45) के पास सवा दो एकड़ जमीन थी। वह गांव में पत्नी गुड्डी, बेटे अंकित (20) और एक बेटे-बेटी के साथ रहता था।


राजपाल ने छह माह पहले पत्नी के मना करने के बावजूद एक एकड़ जमीन बेचकर गांव से ही पुरानी कंबाइन खरीद ली। तभी से पत्नी का उससे झगड़ा होता रहता था। मंगलवार को कटाई का सीजन खत्म होने पर वह कंबाइन लेकर आया था और धोकर खड़ी कर दी।
विज्ञापन


रात के समय घर पहुंचा तो उसी समय पत्नी गुड्डी और बेटे अंकित से उसका झगड़ा हो गया। आरोप है कि दोनों ने राजपाल के सिर में डंडे से वार किया और फिर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। मां-बेटे ने शव को एक बोरी में डाला और खेत में ले जाकर तेल छिड़क आग लगा दी। शव पूरी तरह नहीं जल नहीं पाया।


सुबह ग्रामीणों ने अधजला शव देखकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और एफएसएल टीम को भी बुलाया। पुलिस ने मृतक की पत्नी और बेटे से बातचीत की तो शक हुआ। पूछताछ में मृतक के बेटे ने सारी वारदात के बारे में बताया।

निसिंग थाना प्रभारी जयबीर ने बताया कि राजपाल की पत्नी गुड्डी और बेटे अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। जांच की जा रही है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed