{"_id":"6132753a8ebc3e74d2152264","slug":"kapurthala-police-arrested-main-accused-in-20-kg-heroin-smuggling-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 किलो हेरोइन का मामला: कपूरथला पुलिस को मिली कामयाबी, मुख्य आरोपी को कार समेत पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
20 किलो हेरोइन का मामला: कपूरथला पुलिस को मिली कामयाबी, मुख्य आरोपी को कार समेत पकड़ा
Sat, 04 Sep 2021 03:09 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 04 Sep 2021 03:09 AM IST
सार
31 अगस्त को पंजाब की कपूरथला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी थी। पुलिस ने 20 किलो हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार था। पंजाब पुलिस के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हेरोइन की कीमत 100 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला पुलिस ने 20 किलो हेरोइन मामले के एक और आरोपी को भुल्लाराई चौक फगवाड़ा से एक सफेद वरना कार समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गगनदीप निवासी दादर मोहल्ला फगवाड़ा के रूप में हुई है। एसएसपी कपूरथला हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी का खुलासा पीटर मसीह ने पूछताछ के दौरान किया था। उसने बताया था कि गगनदीप ने हेरोइन की खेप लेने के लिए उसे भेजा था।
विज्ञापन
एसएसपी ने कहा कि गगनदीप के बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसे भुल्लाराई चौक फगवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया। वह अपनी वरना कार में जा रहा था। उन्होंने बताया कि गगनदीप कुख्यात गैंगस्टर रजनीश कुमार उर्फ प्रीत फगवाड़ा का भाई है, जो इस समय जेल में बंद है।
विज्ञापन
पीटर भी जेल में रहा और उसने जेल में प्रीत फगवाड़ा से संपर्क किया था। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान गगनदीप ने खुलासा किया कि उसके भाई प्रीत ने उसे पीटर मसीह से मिलवाया था और उसके कहने पर ही दोनों ने हेरोइन तस्करी का धंधा शुरू किया था और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी को ढिलवां थाना कपूरथला में दर्ज एफआईआर के तहत ही गिरफ्तार किया गया है और इस केस में एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 को भी जोड़ा गया है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया था, जिन्होंने आगे की जांच के लिए उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया, ताकि पुलिस ड्रग सिंडिकेट की हर एंगल से जांच कर सके। एसएसपी ने बताया कि पुलिस जल्द प्रीत फगवाड़ा को भी जेल से लाकर इस मामले में पूछताछ करेगी।