फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   kamal sharma gunman died, kamal sharma gunman died in suspicious conditions, firoozpur, punjab

कमल शर्मा के गनमैन की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

Mon, 13 Jun 2016 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Mon, 13 Jun 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
kamal sharma gunman died, kamal sharma gunman died in suspicious conditions, firoozpur, punjab
भाजपा नेता कमल शर्मा - फोटो : फाइल फोटो
भाजपा के पूर्व पंजाब प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा के गनमैन (पंजाब पुलिस का मुलाजिम) की सीने में दो गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि किसी ने गोली मारकर हत्या की है। घटना शुक्रवार देर रात फिरोजपुर शहर की बस्ती गोलबाग वाली में घटी।
विज्ञापन


डीएसपी विभोर शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से मृतक के पास कोई बंदूक नहीं मिली है। यह घटना घर के बाहर हुई है। इस संबंधी परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं पता है। मामले की पूरी जांच करने के बाद ही कुछ पता चलेगा। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कृष्ण लाल (35) वासी बस्ती गोलबाग वाली भाजपा के पूर्व पंजाब प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा का गनमैन था और शुक्रवार शाम को ड्यूटी करके अपने घर गया था। देर रात जब कृष्ण लाल अपने घर के पास पहुंचा तो किसी ने उसे गोली मार दी। उसके सीने में दो गोली लगी, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली किसने मारी यह पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोग जब घर से बाहर निकले तो कृष्ण लाल मृत पड़ा हुआ मिला। परिजनों का कहना है कि कृष्ण ने खुदकुशी नहीं की बल्कि किसी ने उसकी हत्या की है। उधर, पुलिस पूरे मामले की तहकीकात करने में जुटी है। पुलिस इस बात का भी सुराग लगा रही है कि कृष्ण की किन-किन लोगों के साथ दुश्मनी थी। शनिवार को सिविल अस्पताल में कृष्ण लाल का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed