{"_id":"5b7ec0a042c792464429e737","slug":"kabaddi-player-nurder-plot-was-created-by-mother-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के प्रेम संबंधों पर रोड़ा बन रहा था बेटा, प्रेमी के साथ मिल कर मां ने रची दिल दहलाने वाली वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां के प्रेम संबंधों पर रोड़ा बन रहा था बेटा, प्रेमी के साथ मिल कर मां ने रची दिल दहलाने वाली वारदात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मां के प्रेम संबंधों पर एक बेटे का रोड़ा बनना भारी पड़ गया। मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक खौफनाक वारदात का अंजाम दिया। मामला पंजाब के पटियाला का है। यहां नाभा के गांव छीटांवाला में एक नौजवान कबड्डी खिलाड़ी सुखबीर सिंह उर्फ सुखी (17) की मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक कबड्डी खिलाड़ी का कातिल कोई और नहीं बल्कि उसकी मां है, जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कत्ल की वारदात को अंजाम दिया। क्योंकि उसका बेटा उसके प्रेमी के संबंधों में रोड़ा बन रहा था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गुरूवार को पुलिस लाइन में हुई पत्रकार वार्ता में एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि 20 अगस्त को सुबह नाभा के गांव छीटांवाला में 17 साल के कबड्डी खिलाड़ी सुखवीर सिंह उर्फ सुखी पुत्र बलजिंदर सिंह की लाश उसी के घर के गेट पर मिली थी। गांव वाले तभी से कबड्डी खिलाड़ी का कत्ल की आशंका जता रहे थे, जबकि मां नरिंदर कौर ने मीडिया के सामने कहा था कि उसका बेटा अपने दोस्त के साथ नशा करता था।
इस मामले को संदिग्ध देखकर जब पुलिस ने गहनता से छानबीन की, तो सामने आया कि आरोपी महिला नरिंदर कौर के पति की साल 2010 में एक दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद उसके साल 2014 में अपने गांव में ही मोबाइल की दुकान चलाने वाले सिमरदीप सिंह उर्फ सिमरजीत सिंह उर्फ डोगर से संबंध बन गए। कबड्डी खिलाड़ी अकसर अपनी मां को गलत काम करने से रोकता था। इसी से तंग आकर नरिंदर कौर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 19 अगस्त को देर रात सुखवीर सिंह की गला घोंट कर फिर उसके मुंह में कीटनाशक दवा डाल दी। ताकि पूरे मामले को आत्महत्या दिखाया जा सके।
विज्ञापन
इसके बाद बेटे की लाश को अपने घर के बाहर गेट की दीवार के साथ लगाकर रख दी। इसके बाद महिला का प्रेमी अपने घर चला गया। रात को कत्ल के बाद आरोपी नरिंदर कौर ने करीब सवा दो बजे डोगर को अपने मृत बेटे सुखवीर सिंह के मोबाइल से फोन किया और फोन को खुर्द बुर्द करने की नीयत से प्लास्टिक के लिफाफे में लपेट कर कमरे में बनी सेल्फ पर रख दिया। लेकिन पुलिस की काल डिटेल से सारा मामला सामने आया और मर्डर को ट्रेस कर लिया गया। आरोपी मां ने अपने गुनाह को छिपाने के लिए बेटे का अंतिम संस्कार करने की भी कोशिश की, इस कारण भी पुलिस को शक हुआ था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ थाना सदर नाभा में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
ससुर की हत्या कर बताया था हार्ट अटैक
आरोपी महिला नरिंदर कौर ने पुलिस पूछताछ में अपना एक और गुनाह भी कबूल कर लिया कि उसी ने 2015 में अपने इसी प्रेमी सिमरदीप सिंह उर्फ डोगर के साथ मिलकर अपने ससुर जगदेव सिंह के भी मुंह पर तकिया रखकर उसका गला घोंटकर हत्या की थी। इसे बाद में हार्ट अटैक बताकर आरोपी महिला ने अपने ससुर का अंतिम संस्कार कर दिया था। कत्ल के पीछे कारण यह था कि जगदेव सिंह अकसर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था और उसे फालतू खर्च करने से रोकता था। साथ ही वह उसे बाहर किसी से संबंध बनाने से भी रोकता था।