फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kabaddi player murder, rohtak player murder, rohtak murder, haryana murder, player murder

कबड्डी खिलाड़ी के हत्यारों तक पहुंची पुलिस, आज होगा खुलासा

Fri, 18 Mar 2016 02:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 18 Mar 2016 02:40 PM IST
विज्ञापन
kabaddi player murder, rohtak player murder, rohtak murder, haryana murder, player murder
कबड्डी प्लेयर का मर्डर - फोटो : अमर उजाला
रोहतक के रिठाल के नेशनल कबड्डी खिलाड़ी सुखविंद्र सिंह की हत्या देवेंद्र उर्फ  काला हत्याकांड का बदला लेने के लिए की गई थी। बदमाश पिछले लंबे समय से वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। सदर थाना प्रभारी विजय दहिया ने बताया कि जून 2015 में हुए काला हत्याकांड में सुखविंद्र का भाई नामजद है।
विज्ञापन


इस हत्या का बदला लेने के लिए आरोपियों ने सुखविंद्र के भाई को खूब तलाशा लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस भी उसे खोज नहीं पा रही है। इसी विवाद में मंगलवार को बदमाशों ने सुखविंद्र को निशाना बना लिया। हत्या आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई है और शुक्रवार को खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन


पुलिस ने केस से जुड़े दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। सूत्रों की मानें तो पुलिस अभी हत्यारोपियों से वारदात से जुड़े अन्य बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। पुलिस की जांच में सीसीटीवी फुटेज अहम साबित हुई है, साथ ही फोन की लोकेशन भी काम आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी शशांक आनंद ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को ट्रेस कर लिया गया है। मगर अभी तक हत्या के कारणों के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। आरोपियों ने अपने सही ठिकाने के बारे में पुलिस को नहीं बताया है, वे गुमराह कर रहे हैं।


यह है मामला
बता दें कि रिठाल में मंगलवार शाम को स्कूटी सवार दो बदमाशों ने नेशनल कबड्डी खिलाड़ी सुखविंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। यह वारदात गांव के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। मृतक के परिजन डीजीपी यशपाल सिंघल से भी मिले थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed