फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jyoti murder case: DSP failed to recognize of SIM dealer signed

ज्योति हत्याकांड: सिम डीलर के साइन न पहचान पाए DSP

Fri, 09 May 2014 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 09 May 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
Jyoti murder case: DSP failed to recognize of SIM dealer signed

बहुचर्चित ज्योति हत्याकांड में शुक्रवार को कोर्ट में डीएसपी सुरेश कौशिक का क्रॉस एग्जामिनेशन हुआ। इस दौरान वह उन हस्ताक्षरों को पहचान नहीं पाए, जो सिम कार्ड डीलर के हैं।

विज्ञापन


यह उन्हीं सिम के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर थे, जो पुलिस के मुताबिक फर्जी पते पर लिए गए थे। डीएसपी सुरेश कौशिक के अलावा एएसआई सुरेंद्र व मधुबन लैब से एक्सपर्ट डॉक्टर नरेंद्र कुमार के भी बयान दर्ज हुए। डॉ. नरेंद्र ने कोर्ट में नर्सिंग होम की सीसीटीवी रिपोर्ट के बारे पुष्टि की।
विज्ञापन


दरअसल, कोर्ट में लैब से रिपोर्ट आई थी कि सीसीटीवी का डाटा रिट्राइव हो गया है, लेकिन वह प्ले नहीं हो रहा है।

वहीं डीएसपी सुरेश कौशिक ने क्रॉस एग्जामिनेशन में कहा कि वह सिम डिलर पंकज भंडारी, आशीष व सतीश को नहीं जानते, क्योंकि जब उनके पास केस की जांच आई तो उससे पहले उक्त तीनों से पूछताछ हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां तक सिम डिलर के साइन की बात है, तो वह क्लीयर नही है। लिहाजा पहचान करना मुश्किल है। बता दें कि पुलिस ने लैब से सिम डीलरों की राइटिंग मैच नहीं कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed