फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jyoti murder case: Buti Ram will testify again

ज्योति हत्याकांड: पिता बूटी राम की दोबारा होगी गवाही

Sun, 02 Feb 2014 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 02 Feb 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
jyoti murder case: Buti Ram will testify again

बहुचर्चित ज्योति हत्याकांड में बूटी राम की दोबारा गवाही होगी। हिमाचल के दून क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी के इशारों पर जानकारों द्वारा धमकाने के बाद 23 दिसंबर 2013 को ज्योति के पिता बूटी राम अपने बयानों से मुकर गए थे।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस कमिश्नर पंचकूला को शिकायत देने के अलावा दोबारा बयान दर्ज कराने की अदालत में अर्जी दी थी।

इस पर शनिवार को सुनवाई हुई और अदालत ने बूटी राम के वकील की ओर से धारा 311 के तहत दायर अर्जी पर दोबारा गवाही देकर बयान दर्ज कराने की अनुमति दे दी। बूटी राम अब 12 फरवरी को दोबारा गवाही देंगे।
विज्ञापन


पुलिस को मिली राहत
ज्योति हत्याकांड में कई गवाहों के मुकरने की वजह से पुलिस की दिक्कतें बढ़ने लगी थीं, लेकिन शुक्रवार को ज्योति की बहन ने बयान दर्ज कराया और अपने पूर्व बयान पर कायम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अब अदालत ने बूटी राम को दोबारा गवाही देने की मंजूरी दे दी है। इससे पुलिस को बड़ी राहत मिलेगी, जबकि रामकुमार चौधरी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

धमकी से डरकर मुकरे थे बयान से

बूटी राम को लगातार धमकियां मिलने के बाद वह कोर्ट में होस्टाइल हो गए थे। कुछ दिनों बाद उन्होंने पंचकूला के पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर बताया था कि चौधरी के इशारे पर उनके जानकारों ने उन्हें व परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।


इसलिए वह अपने पूर्व बयान से मुकर गए थे। इसके बाद पंचकूला में सेक्टर-पांच थाने में जीरो एफआईआर दर्ज हुई और केस को जांच के लिए होशियारपुर पुलिस को भेज दिया गया। क्योंकि, ज्यादातर धमकियां वहीं मिली थीं।

बूटी राम की शिकायत पर होशियारपुर के हरियाना थाने में चौधरी व उनकी पत्नी सहित अन्य के खिलाफ धमकी देने व साजिश रचने का मामला दर्ज हुआ था।

बूटी राम के वकील जितेन्द्र सहरावत ने बताया कि गवाही की तारीख दे दी गई है। इस मामले में कुछ और गवाह हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed