फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jyoti murder case

ज्योति मर्डर: बचाव पक्ष के 5 गवाहों के बयान

Fri, 18 Jul 2014 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 18 Jul 2014 02:00 PM IST
विज्ञापन
jyoti murder case

बहुचर्चित ज्योति हत्याकांड में वीरवार को बचाव पक्ष की ओर से पांच गवाहों के बयान दर्ज किए गए। आरोपी धर्मपाल की पत्नी और पड़ोसियों सहित कुल पांच गवाहों ने एडिशनल सेशन जज रूपम सिंह की अदालत में अपने बयान में कहा कि धर्मपाल के घर से किसी तरह की रिकवरी को गलत बताया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।

विज्ञापन


ज्योति हत्याकांड में 12 आरोपियों में विधायक रामकुमार के भतीजा धर्मपाल का भी नाम शामिल हैं। वीरवार को बचाव पक्ष की ओर से पेश गवाह गुरुचरण (पड़ोसी) ने कहा कि वह धर्मपाल के पड़ोस में रहता है। इसलिए उसे पता है कि धर्मपाल के घर पर कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा और न ही कोई रिकवरी हुई है। एक और पड़ोसी गुरुचरण पुत्र करम चंद ने भी अपने बयान में यही बातें कहीं।
विज्ञापन

विधायक रामकुमार चौधरी का भतीजा है धर्मपाल

jyoti murder case

वहीं, धर्मपाल की पत्नी ने भी अपने घर से मोबाइल की रिकवरी की बात से इनकार किया। चौथे गवाह फोटोग्राफर रामलाल ने धर्मपाल के कमरे के जो दो फोटोग्राफ पेश किए गए थे और पुलिस की चार्जशीट में जिस जगह का हवाला व साइट प्लान में जो ब्योरा दिया गया है, उसे गलत बताया। बचाव पक्ष ने कहा कि इससे यह बात स्पष्ट है कि पुलिस वहां पहुंची ही नहीं।

पांचवें गवाह प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि वह रामकुमार के नंबर पर फोन करते थे, लेकिन वह ड्राइवर सतपाल के पास होता है। ज्योति की हत्या के दिन भी उन्होंने उस नंबर पर रात करीब एक  बजे कॉल की थी, जिसे सतपाल ने रिसीव किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed