फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Judicial Officer's father arrested for not receiving records of banned drugs

प्रतिबंधित दवाओं का रिकॉर्ड नहीं मिलने पर न्यायिक अधिकारी के पिता गिरफ्तार

Fri, 13 Jul 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Updated Fri, 13 Jul 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
Judicial Officer's father arrested for not receiving records of banned drugs
सांकेतिक तस्वीर
सेहत विभाग और थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने गुरूवार को हजारों नशीली दवाओं के साथ एक न्यायिक अधिकारी के पिता प्रेम नाथ समेत तीन को गिरफ्तार किया है। प्रेम नाथ दवाओं के होलसेल का काम करते हैं। उनके पास से इन नशीली दवाओं का कोई रिकार्ड नहीं मिला है। पुलिस ने मेडिकल शॉप को सील बंद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी वेस्ट सर्बजीत राय का कहना है कि तीनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


एसीपी वेस्ट सरबजीत राय, जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी करुण सचदेव, ड्रग इंस्पेक्टर अनुपमा कालिया, डीलिंग सहायक दिनेश कुमार की संयुक्त टीम ने मिठ्ठु बस्ती स्थित शर्मा मेडिकल हॉल पर छापा मारा। करुण सचदेव ने बताया कि छापे के दौरान टीम ने दुकान के रिकार्ड को चेक किया। वहां से गोलियां एवं कैप्सूल बरामद किए जिस बारे में दुकानदार रिकार्ड पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन


पुलिस ने यहां से तरुण कालिया को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम ने बस्ती गुजां में स्थित होलसेल सप्लायर की दुकान पर छापेमारी की जहां से 2695 नशीली गोलियां, 336 कैप्सूल, 95 इंजेक्शन समेत कई प्रतिबंधित दवाएं बरामद की जो अवैध ढंग से स्टोर की गई थी। पुलिस ने यहां से होलसेल सप्लायर नवरत्न कालिया को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों से जब पूछताछ हुई तो खुलासा हुआ कि नशीली दवाएं दिलकुशा मार्केट में मित्तू मेडिकल से सप्लाई की जाती थी। उनके पास दवाओं के होलसेल का लाइसेंस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और सेहत विभाग की टीम ने मित्तू मेडिकल पर छापेमारी की तो वहां से 3850 प्रतिबंधित गोलियां मिलीं। मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर ने रिकार्ड चेक किया लेकिन नहीं मिला। जिस पर पुलिस ने इसके मालिक प्रेम नाथ को गिरफ्तार कर लिया। वे एक न्यायिक अधिकारी के पिता हैं। सेहत विभाग की टीम ने मित्तू मेडिकल को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed