फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Judge notes case: relax to Nirmal Yadav

जज नोट कांड : निर्मल यादव को कोर्ट से राहत

Sun, 16 Feb 2014 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 16 Feb 2014 09:38 AM IST
विज्ञापन
Judge notes case: relax to Nirmal Yadav

जजनोट कांड में फंसी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की पूर्व जस्टिस निर्मल यादव को मामले की सुनवाई के दौरान स्थाई (परमानेंट) पेशी से छूट मिल गई है।

विज्ञापन


सीबीआई जज विमल कुमार की अदालत ने शनिवार को निर्मल यादव की अर्जी को मंजूर कर लिया। अदालत ने निर्मल यादव सहित पांच लोगों पर 18 जनवरी को भ्रष्टाचार के आरोप तय किए थे।
विज्ञापन


सीबीआई अदालत ने पेशी से छूट की अर्जी मंजूर करते हुए पूर्व जस्टिस को आदेश दिए कि अदालत जब कहेगी उन्हें पेश होना पडे़गा।

शनिवार को सुनवाई के दौरान निर्मल यादव सहित तीन आरोपी ही पेश हुए। इनमें वकील संजीव बंसल और प्रापर्टी डीलर राजीव गुप्ता शामिल थे।

दो अन्य आरोपियों दिल्ली के होटलीयर रविंदर भसीन ने बीमारी और निर्मल सिंह ने शादी में जाने की वजह से पेशी से छूट मांगी थी।

सीबीआई के वकील अनुपम गुप्ता ने यह कह कर निर्मल यादव की पेशी से छूट की अर्जी का विरोध किया था कि कानून सबके लिए बराबर है।

दूसरी ओर से निर्मल यादव की ओर से अपनी बीमारियों के बारे में बताते हुए हर सुनवाई पर मौजूद रहने में असमर्थता व्यक्त की गई थी।

संजीव बंसल ने किए तीन वकील
मामले में आरोपी संजीव बंसल ने अदालत को बताया कि उसने और आरोपी राजीव गुप्ता ने मामले में तीन वकील किए हैं।

इनमें से एक वकील को होशियारपुर से आना है। उनके वकीलों को तैयारी के लिए और समय चाहिए। अदालत ने उसके अनुरोध को मंजूर करते हुए मामले की अगली सुनवाई 15 मार्च तय कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह केस के ट्रायल के पहले दिन पहुंच छह पुलिस वालों की गवाही दर्ज नहीं हो सकी। गवाही के लिए इंस्पेक्टर रमेश चंद, हेड कांस्टेबल सत्यवीर, बहादुर , कांस्टेबल गुरविंदर  और शिकायतकर्ता अमरीक सिंह अदालत पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed